Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

बीजापुर : जिले के थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाउरगुड़ा व कमलापुर के जंगल पहाड़ के मध्य 3 नवम्बर 2020 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना घटित हुई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना उसूर व बासागुड़ा पुलिस बल 3 नवम्बर 2020 को सुबह 10 बजे ग्राम पाउरगुड़ा व कमलापुर के मध्य जंगल पहाड़ के पास पहुंचे थे कि पूर्व से घात व एम्बुश लगाये लगभग 40-45 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी सादे वेशभूषा में माओवादीयों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। फायरिंग बंद होने के पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर 1 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव, 2 नग तीर बम, 1 नग भरमार बंदूक, 2 बंडल वायर, आईटी ब्लास्ट करने का फ्लैश कैमरा स्वीच, 4 नग छर्रा, 2 नग सुतली बम एवं पिट्ठू विस्फोटक सामग्री नक्सल साहित्य बरामद किया गया। उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये गये है। इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम के द्वारा घटना के बारे में जानकारी रखने वाले जनसाधरण से आगामी 28 नवम्बर 2020 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम में उपस्थित होकर जानकारी या साक्ष्य प्रस्तुत किये जाने का आग्रह किया गया है।  बीजापुर : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की होगी जांच

18 Nov 2020 03:39AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : नोवेल कोरोना वाइरस का संक्रमण अत्यंत घातक हो सकता है यदि लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जांच नही कराई जाए और इलाज नही शुरू किया जाए। यूनीसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डाॅ श्रीधर ने बताया कि कोई व्यक्ति जब कोविड पाजिटिव मरीज के संपर्क में आता है तब अगले 5 दिन के अंदर उसमें सर्दी,बुखार ,संुघने की क्षमता कम होना आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। लक्षण दिखने के दो दिन पहले व्यक्ति में वाइरस लोड अधिकतम रहता है। लक्षण नही आने पर उसे पता ही नही चलता और उसके संपर्क में आए व्यक्ति भी संक्रमित हो जाते हैं। इसीलिए बाहर जाते समय मास्क पहनना और सुरक्षित दूरी रखना अत्यंत जरूरी होता है।

18 Nov 2020 02:38AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शुरू कर दी गई है। जांजगीर चांपा जिले में सुगमता पूर्वक धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण के लिए 64 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह नोडल अधिकारी संबंधित धान खरीदी केंद्रों में तैयारी की निगरानी करेंगे। नोडल अधिकारियों को तैयारी संबंधी प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में 19 नवंबर 2020 तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोडल अधिकारी धान खरीदी की अवधि में सतत निगरानी करेंगे और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रत्येक मंगलवार को प्रस्तुत करेंगें। धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

15 Nov 2020 02:49AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरिया : राज्य महिला आयोग के सचिव ने कोरिया, जांजगीर-चांपा एवं बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक को 19 प्रकरणों की सुनवाई 25 नवंबर को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक कोरिया जिले के कलेक्टर सभा कक्ष में रखने के संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त कोरिया जिले के प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ के अध्यक्ष द्वारा की जानी है। सुनवाई नोवेल कोरोना वायरस के संकमण के आलोक में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गए निर्देशों का पालन करते हुए की जानी है अर्थात सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंस एवं फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए एवं अन्य आवश्यक उपबंध करते हुए सुनवाई की जाएगी।

15 Nov 2020 02:48AM,
by: Thaneshwar sahu