रायपुर:राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सालय रायपुर के डॉक्टरों द्वारा बनाये गये म्यूजिकल वीडियो का विमोचन किया। विमोचन के अवसर पर सिकल सेल संस्थान के महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग डॉ. अरविंद नेरल उपस्थित थे। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर इंसान के रूप में एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे लोग ईश्वर स्वरूप मानते हैं। कोरोनाकाल में डॉक्टरों ने जिस समर्पण भाव से कार्य किया और उन्होंने कई कोरोना मरीजों की जान बचाई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो म्यूजिकल वीडियो बनाई है, उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस वीडियो के माध्यम से समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। चिकित्सकों द्वारा अपने व्यस्तम जीवन के बीच समय निकालकर बनाया गया यह वीडियो उनके रचनात्मकता को दर्शाता है।
11 Nov 2020 06:18PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने ग्रामीणों के जुटने की घटना के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश सरकार से सवाल किया हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के नाम पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार की हक़ीक़त सामने आ गई है। इस घटना से प्रदेश की अन्यायी सरकार की कलंक-गाथा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चेतावनी दी है कि वे सत्ता के मद में इतना न डूबें कि न्याय की गुहार लगाते लोग भी उन्हें नज़र न आएँ। सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश सरकार को साय ने याद दिलाया है कि अग़र प्रदेश के मदांध सत्ताधीशों को अपने वादे याद हों और अपनी ज़ुबान से कहा ‘अब होगा न्याय’ का वादा खोखला होते अग़र उसे ज़रा भी लज्जा अनुभव हो तो प्रदेश के लोगों के साथ लगातार सामने आ रहे अन्याय के मामलों पर अंकुश लगाने की पहल करें। श्री साय ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 22 महीनों में ही अन्याय इतना बढ़ गया है कि प्रदेशभर के लोग आत्महत्या करने मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे हैं। यह चिंतन का विषय है और सरकार के सामने बड़ा प्रश्न भी खड़ा करता हैं कि कब होगा न्याय?
11 Nov 2020 05:23PM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर :भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए रिवाईवल ऑफ रीवर कैटेगरी में बिलासपुर जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। यह अवार्ड उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान में बिलासपुर के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को वर्चुअली दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिया गया है।
11 Nov 2020 05:17PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी ने राजनांदगांव जिले के ग्राम कोडेवड़ा में छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पढ़ई तुहंर दुवार योजना से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा गया है। यह प्रशंसनीय और सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस कोरोना काल में भी बच्चो को सुरक्षित पढ़ाई से जोड़ने के उद्देश्य से पढ़ई तुंहर दुआर योजना चलाया जा रहा है। पढ़ई तुंहर दुआर योजना को और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से मोहला विकासखंड में सभी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई रोचक और डिजिटल तरीके से हो सके। इसी कड़ी में उरवाही संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंजामटोला के प्राथमिक शाला कोडेवड़ा में भी ग्रामीणों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शाला में स्मार्ट टीवी लगा कर स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गई। मंडावी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
11 Nov 2020 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो छठ पूजा स्पेशल गाड़ी 08891/ 08892 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य दो अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह गाड़ी दुर्ग से 08891 नंम्बर के साथ दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर, 2020 को तथा पटना से 08892 नम्बर के साथ दिनांक 17 एवं 18 नवम्बर, 2020 को चलेगी
11 Nov 2020 03:55PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
11 Nov 2020 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








