Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। सुश्री उइके ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने लोगों से कहा है कि वे त्यौहार मनाते समय विशेष सावधानी बरतंे और भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। यदि जाना आवयश्क हो तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, हाथांे को साबुन से धोते रहंे या सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि इस त्यौहार के अवसर पर यदि आप पटाखे चलाते हैं तो ऐसे पटाखे का इस्तेमाल करंे जिसमें कम से कम प्रदूषण हो। राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं

14 Nov 2020 02:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में नयी बनी तहसील दर्री के कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दर्री को तहसील का दर्जा यहां की जनता को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तरफ से दीवाली का तोहफा है। अग्रवाल ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 23 नई तहसीलों का उद्घाटन किया है और आज से इन तहसीलों में कामकाज भी शुरू हो गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले को भी दो तहसीलों दर्री और हरदीबाजार की सौगात दी है। राजस्व मंत्री ने कहा इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी और शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।    

13 Nov 2020 12:30PM,
by: Thaneshwar sahu