रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक श्रीमती देवती कर्मा के पुत्र थे। श्री बघेल ने कहा है कि श्री दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
06 May 2021 06:25AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 253 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 9,674 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
05 May 2021 04:51PM,by: Thaneshwar sahu
प्रदेश में बढ़ते कोरोना का मार जारी है। इसी बीच रायगढ़ से बड़ी खबर आ रही कि ऑक्सीजन सिलेंडर भरा कर ट्रक पलटा है। जानकारी के अनुसार रायगढ़ से आक्सीजन सिलेंडर भरकर रायपुर जा रहा था कि गिधौरी के.पास.ग्राम पंचायत बरपाली मुख्य मार्ग पर अंधे मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया ।जिसमे ट्रक चालक विजय शंकर यादव पिता बसंतलाल यादव 60 वर्ष निवासी जगन्नाथ पुरानी थाना गोपीगंज उत्तर प्रदेश की पैर पर चोटे आया है । रायपुर जा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा
05 May 2021 02:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन दौर में सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें और अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखकर कार्य करें। मास्क, सेनेटाईजर का लगातार उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के इस दौर में विद्युत विभाग के मैदानी अमले द्वारा निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन, लगातार बिजली सप्लाई और मेंटेनंेस का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और बिजली कम्पनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद भी उपस्थित थे।
05 May 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







