रायपुर : राजधानी के माना कोविड केयर सेंटर के पास आज सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बता दे कि मॉर्निंग वॉक के लिए निकले स्थानीय लोगो ने युवती का शव रास्ते पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुँची माना थाना पुलिस टीम आशंका जता रही है कि युवती कोविड सेंटर से ही निकली होगी, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँची हुई है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टि युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच दिख रही है। वही उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है।
04 May 2021 06:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,274 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 266 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 14,376 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
03 May 2021 05:05PM,by: Thaneshwar sahu
प्रदेश में कोरोना का कहर अब भी जारी है। इसी बीच प्रदेश में कोरोना के हालातों को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत थी, तब सरकार नहीं दे सकी, अब व्यवस्था कर रहे जब चिड़िया चुग गई खेत। अब रायगढ़, जशपुर, जांजगीर जैसे इलाकों में अभी भी लोगों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर के बेड नहीं मिल रहे। शासन को चाहिए वहां लोगों के लिए बंदोबस्त करे। कोरोना के हालातों को लेकर बृजमोहन ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
03 May 2021 04:16PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और अस्पतालों में मरीजों की तादाद में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की महती आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे दृष्टिगत करते हुए मरीजों को नया जीवन देने के उद्देश्य से धमतरी जिले के सांसद-विधायक आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए हैं। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव और धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपकरणों को अस्पताल प्रबंधन को भेंट कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य भी उपस्थित थे। इसके लिए महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने सांसद निधि से 10 लाख रूपए, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने 25 लाख रूपए, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने 30 लाख रूपए और धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू ने 20 लाख रूपए की सहयोग राशि विधायक निधि से प्रदान कर जिला अस्पताल को 300 नग डी टाइप जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 08 वेंटिलेटर के इंस्ट्रुमेंट्स भेंट किए। आज अपराह्न सिहावा विधायक डॉ. ध्रुव और धमतरी विधायक श्रीमती साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर इन उपकरणों को भेंट किया।
03 May 2021 04:16PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के हालात को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस की, जिसमें एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड की शुरुआत में सीटी स्कैन करने का कोई फायदा नहीं। उन्होंने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। चेस्ट एक्स रे के बाद ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उचित परामर्श दे सकते हैं कि सीटी करने की जरूरत है या नहीं। एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने बताया कि जो भी मरीज बार-बार सीटी स्कैन करा रहे हैं वो जान लें कि वो एक बड़ा खतरा मोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन से कैंसर होने का खतरा हो रहा है।
03 May 2021 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए भारत को चौथी कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। दुनिया की सबसे कारगर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर भारत के संपर्क में है। भारत में अपनी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए वह फिलहाल बातचीत कर रही है। फाइजर अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी है जो अब भारत आ सकती है। कई एक्सपर्ट ने इस टीके को कोरोना संक्रमण के खिलाफ सबसे कारगर माना है। इस टीके ने अपने सभी ट्रायलों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ 92 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक की क्षमता दिखाई थी। वैक्सीन का नाम BNT162b2 है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी असरदार और सुरक्षित कोरोना वैक्सीन की सूची मे शामिल किया है।
03 May 2021 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले उसके मैच को स्थगित करना पड़ा। आइपीएल का समापन 30 मई होना है और केकेआर व आरसीबी का स्थगित किया गया मुकाबला उससे पहले ही किसी अन्य दिन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, बीसीसीआइ लगातार जोर देकर कह रहा है कि लीग जारी रहेगी, लेकिन सोमवार के मामलों से निश्चित तौर पर लीग पर कोविड-19 का साया मंडराने लगा है।
03 May 2021 03:34PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






