रायपुर : छत्तीसगढ़ में मेडिकल आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण एवं उपचार की स्थिति बेहतर होने से मेडिकल ऑक्सिजन की आवश्यकता भी लगातार कम हो रही है।छत्तीसगढ़ में जहां 26 अप्रैल को 169 मेट्रिक टन, 27 अप्रैल को 155 मेट्रिक टन, 28 अप्रैल को 149 मेट्रिक टन, 29 अप्रैल को 114 मेट्रिक टन, 30 अप्रैल को 130 मेट्रिक टन, वहीं 1 मई को 97 मेट्रिक टन और 2 मई को 104.72 मेट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन की खपत हुई है।
03 May 2021 03:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना मरीजों की बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिला चिकित्सालय में दो नए एंबुलेंस के साथ ही ऑक्सीजन बेड की सुविधा में विस्तार किया गया है।
03 May 2021 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों, प्रवासी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से क्वारेंटिंन सेंटर में ठहराने और उनका करोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिल रही है । राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है , कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को गांव, घर- परिवार के बीच जाने देने के बजाय उन्हें गांव के बाहर स्थापित क्वॉरेंटीन सेंटर में कुछ दिनों के लिए एहतियात के तौर पर अनिवार्य रूप से ठहराया जाए और उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाए। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही उन्हें गांव एवं घर परिवार में जाने की अनुमति दी जाए। यह इसलिए जरूरी है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम गांव और ग्रामीणों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं ।
03 May 2021 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रचंड जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक कीं। तृणमूल मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने ममता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना। इधर, ममता शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंची हैं। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के महासचिव व राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ है कि आगामी पांच मई, बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट के अन्य सदस्य भी इस दिन शपथ लेंगे। इसके साथ ही छह मई से विधानसभा का भी सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी
03 May 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल ; कोरोना महामारी के बीच भी पत्रकार अपने धर्म से पीछे नहीं हटे है। देश में जब पहली बार लॉकडाउन लगा था उस समय पूरा देश घरों में सुरक्षित बैठा था और पत्रकार संकट के बीच फील्ड में अपनी रिपोर्टिग कर रहे थे। ऐसे में अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है। सोमवार को कहा कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार अग्रिम पंक्ति के कर्मियो की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार कोविड काल में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। यह जानकारी शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर दी थी। हॉस्पिटल से लेकर शमशान घाट तक पत्रकारों ने सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाया है। और आज भी कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन लगा रखा है तो बाहर की सच्चाई को जनता से अवगत करा रहे है। भारत में कोरोना ने अपना आतंक मचा रखा है। हालात बेकाबू हो रहे है। आज भी पत्रकार अपना कर्तव्य निभाते हुए सच्चाई को जनता तक पहुंचा रहे है। कोरोना काल में अनेक पत्रकार अपनी जान से हाथ धो बैठे है। कई पत्रकार रिपोर्टिग करते-करते कोरोना संक्रमित भी हो चुके है।
03 May 2021 01:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के एक प्रवक्ता आरपी सिंह के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की शिकायत करने राजभवन जाने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में लॉकडाउन जारी है तो कांग्रेस प्रवक्ता का यूँ शिकायत करने राजभवन पहुँचना घटिया राजनीतिक आचरण माना जाएगा।
03 May 2021 01:02PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर प्रदेश में वर्तमान में 9 अप्रैल से 6 मई की सुबह तक कंटैनमेंट जोन घोषित होने के कारण राज्य के लघु और मध्यम व्यवसायियों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें वांछित राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डट्रीज के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से मांग की है कि व्यवसायियों द्वारा विभिन्न प्रकार की विवरणियों को प्रस्तुत करने की अप्रैल एवं मई माह की तिथियों को दो माह के लिए बढ़ाया जाए साथ ही व्यवसाय संचालन हेतु लिए गए ऋण के मूलधन और ब्याज की किश्तों के भुगतान की समय-सीमा को कम से कम 3 माह की स्थगन अवधि प्रदान करने पर विचार किया जाए
03 May 2021 12:49PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







