Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  देखा जाए तो आम भारतीय व्यक्ति जो 1932 के सालो से लेकर आने वाले सालो में जन्म लिया है उसके जीवन मे फिल्मो के गाने की महक है। अनपढ़ व्यक्ति भी किसी गाने को गुनगुनाने की हैसियत रखता है। सुर बैठे या न बैठे,वाद्य यंत्र बजे न बजे, आवाज सहगल, मुकेश,रफी,किशोर,अर्जित,के के या फिर लता, आशा, हेमलता, शारदा, अल्का सुनिधि,श्रेया य जैसी हो या न हो गीत गाते है। हमे रेडियो के उद्घोषक सहित टेलीविजन में गीत दिखाने -सुनानेवाले फिल्म का नाम, गायक गायिका, गीतकार,संगीतकार का नाम दिखाते है। हम अभिनय करने वालो को याद रखते है, गाने वालो को याद रखते है, कुछ हद तक संगीतकारों को भी याद रखते है लेकिन जो व्यक्ति एक गीत को जन्म देता है, वह गुमनाम ही रह जाता है।कहा जाता है कि गीतकार केवल आटा गुथनेवाला होता है।उसे रोटी का आकार संगीतकार,गायक गायिका औऱ अभिनय करनेवाले अभिनेता,अभिनेत्री सहित डायरेक्टर सहित कैमरामैन का होता है।यही वजह है कि हम गीतकार को याद नही रखते या बाकी लोगो की मेहनत इतनी प्रखर हो जाती है कि गीतकार के गुमनाम होने के अलावा कोई विकल्प शेष नही रह जाता है। मुझे लगता है कि गीतकार को भी नाम के अलावा प्रसिद्धि मिलना चाहिये। कलम के लयनुमा पुरौधा

03 May 2021 11:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम और मितानिनों की बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री गांवों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और उपचार की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गांवों में संक्रमितों के उपचार के लिए शासन की ओर से प्रदान की गई कोरोना दवा किट की उपयोगिता और वितरण के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों को घर-घर जाकर लोगों को समझाइश देने कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी है ताकि कोरोना की बीमारी को शुरुआत में ही रोका जा सके। दवा लेने में देर होने से बीमारी गंभीर हो जाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित हैं।

03 May 2021 08:17AM,
by: Thaneshwar sahu