रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक श्री दीपक लखोटिया की धर्म पत्नी श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्रीमती लखोटिया का आज निधन हो गया। उनका इलाज औरंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती लखोटिया के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने दुख की इस घड़ी में श्रीमती लखोटिया के परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
02 May 2021 08:52AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार 01 मई को घोषणा की कि कक्षा 10वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जून माह के तीसरे सप्ताह में, 20 जून तक घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि छात्रों के स्कोर की गणना करने के लिए एक नई स्कीम तैयार की गई है। देश में महामारी की स्थिति के कारण इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने स्कूलों से 11 जून तक इंटरनल मार्किंग के स्कोर अपलोड करने के लिए भी कहा है।
02 May 2021 07:23AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अहम बैठक कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, पीएम मोदी की ये बैठक सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना के हालात को लेकर एक्सपर्ट के साथ बातचीत करेंगे।
02 May 2021 06:48AM,by: Thaneshwar sahu
हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फैंस के लिए राहत की खबर है कि वो रविवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ये जानकारी दी है। अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, जानें तबीयत का हाल
02 May 2021 06:16AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,902 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 229 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,508 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
01 May 2021 05:06PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




