बिहार में नीतीश सरकार ने राज्य के सात आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। इसी बीच सीनियर आईएएस त्रिपुरारी शरण को बिहार सरकार का मुख्य सचिव बनाया गया। एक सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि बिहार में अगले आदेश तक त्रिपुरारी शरण प्रदेश के मुख्य सचिव रहेंगे। त्रिपुरारी शरण इससे पहले बिहार सरकार में ही अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व परिषद थे। वहीं उन्होंने कई अलग अलग विभागों में अपना योगदान दिया है। बिहार : त्रिपुरारी शरण बने राज्य के नए मुख्य सचिव
01 May 2021 05:06PM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर :जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण रविवार 2 मई से प्रारंभ होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सबसे पहले अत्यंत गरीब वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों के लक्षित लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। राज्य शासन ने इस दिशा में कोविड संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर इन अति गरीब परिवारों को कोविड टीकाकरण करवाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी ने बताया कि कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में टीके की डोज की उपलब्धता के अनुसार वर्तमान में कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसके अनुरूप जिले के जिला अस्पताल बीजापुर,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आवापल्ली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपटनम में अति निर्धन परिवारों अर्थात अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों के निर्धारित आयु समूह के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। सीएमएचओ डॉ पुजारी ने बताया कि वर्तमान में इन टीकाकरण केन्द्रों पर 50 से 100 लोगों का प्रति दिन टीकाकरण किया जायेगा, इसके पश्चात आगामी दिनों में अन्य टीकाकरण केन्द्रों में चरणबद्ध ढंग से टीकाकरण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को राशनकार्ड, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और उपलब्ध होने की स्थिति में मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि उक्त टीकाकरण के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण पहले की तरह यथावत जारी रहेगा।
01 May 2021 04:08PM,by: Thaneshwar sahu
देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।
01 May 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर एवं दुर्ग संभाग के ग्रामीण अंचल में कोरोना संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा में जुटे स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले और मितानिनों से विस्तार से चर्चा की। ग्रामीण इलाकों में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम और मितानिनों का कहना है कि लक्षण वाले मरीजों को कोरोना किट में उपलब्ध दवाओं का अविलंब सेवन शुरू करा देने से लोग तेजी से रिकवर होने लगे हैं।
01 May 2021 02:05PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09371 / 09372 इंदौर -पुरी -इंदौर को यात्रियों की कमी के कारण रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 09371 इंदौर -पुरी दिनांक 4 मई 2021 से आगामी आदेश तक एवं गाड़ी संख्या 09372 पुरी- इंदौर दिनांक 6 मई 2021 से आगामी आदेश तक यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द की जा रही है। यात्रियों की कमी के चलते इंदौर पूरी स्पेशल ट्रेन रद्द
01 May 2021 01:50PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाये गए। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है। उन्होंने कहा ,‘‘ एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए। अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे, पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा, तीन में से एक अभिभावक घर लौट आये हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ टीका लगवा लीजिये। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिये
01 May 2021 01:50PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




