Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य से आए लोगों की जांच किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य की सीमा पर प्रबंध किया जाना चाहिए और क्वारेंटाईन सेंटर बनाए जाने चाहिए। उन्होंने रेमडेसीविर इंजेक्शन के उचित उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि अकेली राज्य सरकार के लिए कोरोना महामारी से निपटना काफी कठिन है। इस महामारी से निपटना हम सब का सामूहिक दायित्व और कर्तव्य है। हम सभी एकजुट होकर इस संकट से उबरने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक राहत और सुविधाएं पहंुचाने में राजनीतिक दल शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संकट के इस समय में मानव जीवन को बचाने का प्रयास करें। महाराष्ट्र से प्रदेश मेें आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच

16 Apr 2021 11:43AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य शासन ने कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पूर्व में ही सभी निजी अस्पतालों के 50 प्रतिषत बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इसके तहत रायपुर जिले के निजी अस्पतालों के 5512 बेड में से 3531 कोविड मरीजों के लिए आरक्षित है। दुर्ग जिले के निजी अस्पतालों के कुल 1532 बेड में से 972 बेड कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं। बिलासपुर जिले के 355 बेड में से 285 कोविड बेड के लिए रखे गए है। इनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में भी अपडेट की गई है। षेष जिलों में भी इसी प्रकार कोविड मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए है।

16 Apr 2021 10:18AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अम्बिकापुर : लॉकडाउन अवधि में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई देना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कृत्य को लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन मानते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है। अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया है कि अम्बिकापुर निवासी पीयूष कुमार त्रिपाठी ने लॉकडाउन अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने गए थे जिसका उल्लेख करते हुए श्री त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर सचित्र पोस्ट किया है। एसडीएम श्री साहू ने बताया कि पीयूष त्रिपाठी को लॉकडाउन अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन द्वारा पास जारी नही किया गया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर पीयूष कुमार त्रिपाठी के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन मानते हुये कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एव अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।

16 Apr 2021 10:13AM,
by: Thaneshwar sahu