रायपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आज नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को कोरोना के मरीजों के इलाज, कोविड-19 प्रोटोकॉल, कोविड अनुकूल व्यवहार (Covid Appropriate Behaviour), कोविड-19 केयर एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित प्रशिक्षण में दुर्ग और भिलाई के 500 से अधिक नर्सिंग के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन (Orientation) किया गया।
14 Apr 2021 07:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर और आइसोलेषन सेंटर में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य अमले की संख्या बढ़ाने के लिए जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देष दिए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने कल जारी पत्र में निर्देष दिए हैं कि मातृत्व एवं षिषु स्वास्थ्य संबंधी और आपातकालीन चिकित्सा में लगे न्यूनतम चिकित्सकों और अन्य चिकित्सकीय अमले को छोड़कर ,जिले के दूरस्थ न्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं ,अन्य कार्यालयों में पदस्थ चिकित्सक,नर्सिंग,पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ की ड्यटी आवष्यकतानुसार डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों,कोविड केयर सेंटर ,आइसोलेषन सेंटर में लगाया जाना सुनिष्चित करें । कोविड मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय अमला बढ़ाया जाएगा
14 Apr 2021 07:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने आम जनता को राहत देने की दृष्टि से निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आर टी पी सी आर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दरों में काफी कमी की है। निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 150 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। प्रदेश के लैबों/अस्पतालों में आर टी पी सी आर जांच के लिए 550 रूपए की दर निर्धारित की गई है। दोनों जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर अतिरिक्त शुल्क 200 रूपए लिए जाएंगे। ट्रूनाट टेस्ट के लिए जांच शुल्क 1300 और मरीज के घर जाकर लेने पर 200 रूप्ये अतिरिक्त लगेंगे।
14 Apr 2021 06:04AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना के हालात तेजी से बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी आज सभी राज्यपालों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कोरोना से देश में बनी स्थिति का जायजा लेंगे। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे।
14 Apr 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





