दंतेवाड़ा :कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन ने आम जनता को राहत देने की दृष्टि से निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आर टी पी सी आर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दरों में काफी कमी की है। निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 1सौ 50 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। प्रदेश के लैबों/अस्पतालों में आर टी पी सी आर जांच के लिए 5सौ 50 रूपए की दर निर्धारित की गई है। दोनों जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर अतिरिक्त शुल्क 2सौ रूपए लिए जाएंगे। ट्रूनाट टेस्ट के लिए जांच शुल्क 1 हजार 300 और मरीज के घर जाकर लेने पर 2सौ रूपये अतिरिक्त लगेंगे। कोरोना की सभी जांच दरों में कमी की गई
14 Apr 2021 12:01PM,by: Thaneshwar sahu
काबुल : उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। यह भूकंप शाम चार बजकर 25 मिनट पर आया। इससे पहले अफगानिस्तान के फैजाबाद के पास बुधवार को दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं है।
14 Apr 2021 12:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लॉकडाउन के दौरान मदिरा दुकानों को प्रारंभ करने की कार्यवाही के लिए समिति गठित करने संबंधी आदेश के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश पूरी तरह गलत और फेक आदेश है। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
14 Apr 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरिकृष्ण शर्मा अपर कलेक्टर राजनांदगांव को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रविराज ठाकुर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कुमारी पूनम सोनी सहायक संचालक, भू-अभिलेख कार्यालय रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और जागेश्वर कौशल संचालक संपदा, गृह विभाग को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
14 Apr 2021 10:00AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : आखिरकार देश भर से हो रही मांग को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की सेकेंड्री (10वीं) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और सीनियर सेकेंड्री (12वीं) की परीक्षाओं को फिलहाल कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। सरकार द्वारा यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ आज, 14 अप्रैल 2021 को बुलायी गयी एक बैठक लिया गया। बता दें कि कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच देश भर के स्टूडेंट्स पैरेट्स और टीचर्स के साथ- साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, कई नेताओं और जन-प्रतिनिधियों द्वारा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग की जा रही थी।
14 Apr 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल: कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल रद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर दी गई है। अब ये परीक्षाएं जून महीने में आयोजित की जाएंगी। कोरोना महामारी की परिस्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
14 Apr 2021 08:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ संगवारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी, कार्यकारी अध्यक्ष मंजुल मयंक श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह ठाकुर,मिनी पांडेय, रेखा शर्मा, विलास सुतार,जितेंद्र नाग, दीपक वर्मा, योगेंद्र सिंह, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, अखिल चटर्जी ने राज्य सरकार द्वारा कोविड शवो के स्टोरेज के नाम पर ढाई हजार रुपए शुल्क निर्धारित किये जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा है की यह पूर्णतः अमानवीय है।
14 Apr 2021 07:57AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





