Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

कोण्डागांव, आज से कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिले की सभी अंतरराज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया है। अब कोंडागांव जिले में प्रवेश के रास्तों में बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले सभी वाहनों को रोककर उनकी कोरोना जांच की जा रही है। इसके लिए केशकाल के राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आज एसडीएम डीडी मंडावी के नेतृत्व में एसडीओपी अमित पटेल, तहसीलदार राकेश साहू एवं नगर पंचायत सीएमओ नामेश्वर कावड़े द्वारा नगर में बसस्टैंड के समीप कोरोना की सघन जांच कराई गयी। जहां उत्तर दिशा से जिले में प्रवेश करने वाले सभी बस यात्रियों तथा चारपहिया वाहनों की जांच की गई। आज निरीक्षण में कुल 211 लोगो की जांच में 07 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें उपचार के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में एसडीएम श्री मंडावी ने बताया कि आज वाहनों की जांच की जानी प्रारम्भ की गई है। अब प्रतिदिन 24 घण्टे कोरोना जांच की व्यवस्था की जा रही है। इसके द्वारा प्रशासन का यह प्रयास है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनका इलाज कराया जाए ताकि गंभीर परिस्थितियों के उत्पन्न होने के पूर्व लोगों का इलाज संभव हो सके। सभी जिले में प्रवेश कर जिले में ही रुकने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट सीमा पर ही कर लिया जाएगा एवं आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी नमूने भी ले लिए जाएंगे। इस जांच में एंटीजन पॉजिटिव पाए जाने पर तुरंत क्वारेंटाइन किया जाएगा साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ यात्री की मूलभूत जानकारी भी ली जावेगी। आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर तुरंत व्यक्ति को होम आइसोलेशन या चिकित्सालय में भर्ती करने की व्यवस्था की जाएगी। कोण्डागांव जिले के सभी सीमाओं को भी किया गया सील

12 Apr 2021 12:52PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने आपदा और संकट के समय में भी कांग्रेस पर राजनीति करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर के उपयोग की बात स्वीकारते हैं वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर वेंटिलेटर को ले कर भ्रम फैला रहे हैं क़्वालिटी को ले कर सवाल उठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने के कांग्रेस के एजेंडे के तहत गलत बयानी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि पहले वेंटिलेटर के विषय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से जानकारी ले लें और प्रधानमंत्री जी को बदनाम करने की साजिश बंद करें।

12 Apr 2021 12:36PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य शासन ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए नई दरें निर्धारित की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 अप्रैल को अस्पताल संचालकों और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की नए दरें निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आज संशोधित दरें जारी की हैं। विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार एन.ए.बी.एच. (National Accreditation Board of Hospitals) मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में मॉडरेट स्थिति वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रतिदिन 6200 रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें सर्पोर्टिव केयर आइसोलेशन बेड के साथ आक्सीजन एवं पीपीई किट का खर्च शामिल है।

12 Apr 2021 12:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस. भारतीदासन ने जिला रायपुर में कोरोना वायरस (कोविड-19) पॉजिटिव प्रकरणों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इन्डोर स्टेडियम, बूढातालाब को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई आईसोलेशन/ कोविड-19 केयर सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहीत किया है। सेंटर के व्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन के लिए आर. बी. सोनी, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,रायपुर फोन नं 99777-04607 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेन्टर में अन्य व्यवस्था के लिए अन्य अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।सर्व संबंधित अधिकारीगण सौपे गये दायित्व कार्य के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी का सहयोग भी प्राप्त करेगें।

12 Apr 2021 11:37AM,
by: Thaneshwar sahu