Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

बीजापुर :कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार दुकानों तथा बाज़ारों में आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी रोकने के लिए तहसीलदार बीजापुर के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद,खाद्य एवं पुलिस विभाग के अमले द्वारा बीजापुर नगर के दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को सामग्रियों की मूल्य सूची चस्पा करने सहित स्टॉक पंजी संधारित किये जाने कहा गया। वहीं निर्धारित दर पर ही आवश्यक सामग्री का विक्रय करने की समझाईश दी गयी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 7 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। उक्त जांच दल ने दुकानदारों को कोविड संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ परिपालन किये जाने की समझाईश दी। इस बारे में सीएमओ बीजापुर श्री पवन मेरिया ने बताया कि नियत दर पर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की दिशा में उक्त जांच कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

12 Apr 2021 08:06AM,
by: Thaneshwar sahu