Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

उत्तर बस्तर कांकेर : पुलिस के संयुक्त गश्त सर्चिंग पार्टी द्वारा गश्त के दौरान जीवलामारी और मातेंगा के बीच जंगल पहाड़ी के पास एक अज्ञात काली वर्दीधारी पुरूष का शव बरामद हुआ था, जिसका हुलिया कद करीबन 5 फीट 6 ईंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, शरीर सामान्य, बाल काला, बदन में नक्सली वर्दी पहना है, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। इस संबंध में एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे द्वारा जांच की जा रही है, जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात काली वर्दीधारी पुरूष शव के पहचान के संबंध में मौखिक, गोपनीय या लिखित रूप में जानकारी प्रस्तुत करना हो तो वे 07 दिवस के भीतर एसडीएम कांकेर के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। अज्ञात नक्सली शव की पहचान हेतु दण्डाधिकारी जांच शुरू

13 Apr 2021 01:30PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर और आइसोलेषन सेंटर में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य अमले की संख्या बढ़ाने के लिए जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देष दिए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने कल जारी पत्र में निर्देष दिए हैं कि मातृत्व एवं षिषु स्वास्थ्य संबंधी और आपातकालीन चिकित्सा में लगे न्यूनतम चिकित्सकों और अन्य चिकित्सकीय अमले को छोड़कर ,जिले के दूरस्थ न्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं ,अन्य कार्यालयों में पदस्थ चिकित्सक,नर्सिंग,पैरामेडिकल एवं कोविड मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय अमला बढ़ाया जाएगा :स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश स्टाफ की ड्यटी आवष्यकतानुसार डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों,कोविड केयर सेंटर ,आइसोलेषन सेंटर में लगाया जाना सुनिष्चित करें ।

13 Apr 2021 11:31AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोण्डागांव, विगत् 12 अप्रैल को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धर्थ तिवारी द्वारा जिले के उड़ीसा राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड-19 से बचाव हेतु की गयी व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमरावती, एरला, हीरापुर सीमाओं पर जा कर सीमाओं को सील किये जाने आदेश उपरांत वहां व्यवस्थाओं को देखा साथ ही एरला स्थित अंतर्राज्यीय सीमा में बने चेकपोस्ट पर उपस्थित वनकर्मी एवं पुलिस विभाग के जवानों से चर्चा की एवं अन्य राज्य से आने वाले व्यक्तिओं की जांच व बिना अनुमति के आने पर रोक लगाने को कहा। ज्ञात हो कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कलेक्टर ने जिले के सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अन्य जिले से आने वाले लोगों की कोरोना जांच सीमा पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। अब कोण्डागांव जिले के सीमा में बैरिकेडिंग कर आने जाने वाले सभी वाहनों में जिले में प्रवेशित होने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कर ही प्रवेश दिया जायेगा।

13 Apr 2021 11:31AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

उत्तर बस्तर कांकेर :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्दन कुमार द्वारा 31 मार्च एवं 05 अप्रैल 2021 को जारी आदेशानुसार जिला उत्तर बस्तर कांकेर अंतर्गत स्थित समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों के संचालन के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है, जिसमें आज आंशिक संशोधन आदेश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार जिले के अंतर्गत समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, बार को प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। मेडिकल स्टोर्स, पैथालाॅजी लैब, निजी अस्पताल, क्लीनिक एवं पेट्रोल पंप पूर्ववत् संचालित होंगे। दुग्ध पार्लर, वितरण को प्रातः 06 से सांय 07 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। देशी, विदेशी शराब दुकानों को सांय 06 बजे तक ही संचालन की अनुमति होगी। जिले में नगरीय क्षेत्रों के बाहर संचालित ढाबा, होटल समय-सीमा के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, किन्तु सायं 06 बजे के बाद केवल टेक अवे (पार्सल) की अनुमति होगी।

13 Apr 2021 11:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरोना सहित अन्य बीमारियों की वजह से इन दिनों होने वाली मौतों के बाद होने वाले दाह संस्कार में गोबर से बने गौ काष्ठ और कण्डे का भी उपयोग कर बहुत से लोग अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं। दाह संस्कार में गौ काष्ठ का उपयोग बढ़ने से इसके उत्पादन में लगी महिला स्व-सहायता समूहों को फायदा होगा, वहीं सबसे बड़ा फायदा यह भी होगा कि गौ-काष्ठ का उपयोग दाह संस्कार में होने से लाखों पेड़ों की कटाई रूकेगी। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले दाह संस्कार/मुक्तिधाम स्थल पर गोठानों में निर्मित होने वाले गौ काष्ठ का उपयोग लकड़ी के स्थान पर दाह संस्कार के लिए करने की अपील लगातार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने मुक्तिधाम सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर गौ-काष्ठ की बिक्री रियायती दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी अफसरों को दिया हुआ है। मंत्री डॉ. डहरिया की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि होलिका के बाद अब शव को जलाने में लकड़ी की अपेक्षा गौ-काष्ठ का उपयोग किया जाने लगा है।इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त शहर की संकल्पना भी साकार हो रहा है। जागरूक हो रहे लोग, दाह संस्कार में हो रहा गौ काष्ठ का उपयोग

13 Apr 2021 10:32AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक वेतनभोगियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की अपील की है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देकर जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष का खाता नम्बर, आईएफएससी कोड और यूपीआई आईडी की जानकारी देते हुए कोष में राशि जमा करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 30198873179, आईएफएससी कोड SBIN0004286 और यूपीआई आईडी cgcmrelieffund@sbi के माध्यम से राशि जमा की जा सकती है।

13 Apr 2021 10:32AM,
by: Thaneshwar sahu