रायपुर. कोविड-19 मरीजों के इलाज एवं अन्य चिकित्सालयीन कार्यों में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सेवाएं ली जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नर्सिंग कॉलेजों के प्रमुखों एवं अपने अधीनस्थ संस्थाओं से संपर्क कर अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की सेवाएं लेना सुनिश्चित करने कहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ ने इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।
13 Apr 2021 10:07AM,by: Thaneshwar sahu
भाजपा नेत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्हें एम्स में एडमिट किया गया है। सरोज पांडेय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण कोरोना की जाँच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है। जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
13 Apr 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बांधों एवं जलाशयों के कमाण्ड एरिया के गांव के तालाबों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले के 88 गांवों में स्थित 112 तालाबों में जल भराव के लिए राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से नहरों में पानी छोड़ा गया है। यह सभी 88 गांव राजीव गांधी जलाशय के कमांड क्षेत्र अंतर्गत आते हैं।
13 Apr 2021 08:35AM,by: Thaneshwar sahu
एकतरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज़ पर बार-बार तलवार लटक रही है। जैसे-तैसे हालात ठीक होने के साथ ‘सर्यूवंशी’ को इसी साल रिलीज़ करने का ऐलान किया गया। लेकिन कुछ दिन पहले इस रिलीज़ को फिर से टाल दिया गया। 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म को फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिए टाला गया है। पर अब फिल्म की रिलीज़ से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।
13 Apr 2021 08:35AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं। मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।
13 Apr 2021 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से हालात एक बार फिर गंभीर होते जा रहा हैं। राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कोरोना की नई रफ्तार और लॉकडाउन की आहट ने प्रवासी कामगारों की परेशानी एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके चलते कई राज्यों से प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार पलायन करने लगे हैं। खचाखच भरी ट्रेनों या अन्य माध्यमों से लौट रहे प्रवासियों ने बताया कि पिछले साल हुए लॉकडाउन के बाद जिन दुश्वारियों का सामना हमें करना पड़ा था, वैसे ही दिन फिर आ गए हैं। इसलिए भलाई अपने गृह नगर लौटने में ही समझी।
13 Apr 2021 06:40AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा रेल एवं हवाई मार्ग से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टरों एवएं पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
13 Apr 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्य चिकित्सा एवं सवास्थ्य अधिकारी, रायपुर ने बताया है कि संचालक, स्वास्थ्य सेवायें नया रायपुर द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत आगामी 03 माह के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर/ कलेक्टर दर पर रखे जाने हेतु डेंटल सर्जन एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पद की स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि जिले में उक्त पद की अस्थाई नियुक्ति काविड - 19 हेतु आगामी 03 माह के लिये किया जाना है। पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया रायपुर जिले की वेबसाईड www.raipur.gov.in में उपलब्ध है। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 17 अप्रेल 2021 google doc के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है।
13 Apr 2021 05:14AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




