Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

कोलकाता ; बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहोल बना हुआ है। यहां बूथ 126 पर भाजपा -तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। सीआरपीएफ ने इस आरोप को खारिज कर दिया। इस बीच चुनाव आयोग ने यहां मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलने वाला है। 

10 Apr 2021 10:27AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त विभिन्न पदों के विरूद्ध संविदा नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है तथा जिले की वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर अवलोकनार्थ अपलोड कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती, नियुक्ति आदेश जारी

10 Apr 2021 09:25AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरबा :जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के ईलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के दाम बढ़ने और उनकी जमाखोरी तथा कालाबाजारी की अपुष्ट खबरों को कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने गंभीरता से लिया है। श्रीमती कौशल ने आज सुबह शहर के सभी मेडिकल स्टोर्स के संचालकों की बैठक बुलाकर ऐसी किसी भी अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए और कोरोना मरीजों के ईलाज में उपयोग होने वाली दवाओं का जिले के मेडिकल स्टोर्स में स्टाॅक और उनका बिक्री रेट का पूरा निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह कंवर को दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने दवाईयों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश भी दिये। आज की बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी एडीएम श्री एस. जयवर्धन, एसडीएम श्री सुनील नायक सहित मेडिकल स्टोर संचालक भी मौजूद रहे।

10 Apr 2021 09:25AM,
by: Thaneshwar sahu