Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने संयुक्त बयान में मोदी सरकार से तत्काल खाद के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण पहले ही किसानों की खेतों की जुताई, मताई, कटाई, मिसाई की लागत कई गुना बढ़ चुकी है। ऐसे समय खाद महंगी कर मोदी सरकार ने किसानों के लिये दूबर पर दू असाढ़ की उक्ति चरितार्थ कर दी है। फसलों के समर्थन मूल्य में मोदी सरकार अत्यल्प बढ़ोत्तरी करके पहले ही किसानों की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने में लगी है। मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य की व्यवस्था को भी किसान विरोधी 3 काले कानून लाकर उजाड़ने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। अब खाद के दाम बढ़ाकर भाजपा की केन्द्र सरकार किसानों को सड़क पर ला खड़ा करना चाहती है। 

09 Apr 2021 11:03AM,
by: Thaneshwar sahu