महासमुंद :छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कोविड मरीज़ों को त्वरित और बेहतर उपचार के लिए महासमुंद के तीन निजी अस्पतालों आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद और जैन हॉस्पिटल महासमुंद के साथ ही भारती हॉस्पिटल सरायपाली में कोविड मरीज़ों का इलाज होगा । इन तीनों निजी अस्पतालों में 32 आक्सीजन बेड की सुविधा के साथ 24 जनरल बेड की सुविधा है । इनमें कोरोना के मरीजों का इलाज होगा । राज्य शासन से मंज़ूरी मिलने के बाद ज़िला प्रशासन द्वारा अनुमति जारी कर दी है । आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद में 19 ऑक्सीजन बेड 16 जनरल बेड ,जैन हॉस्पिटल महासमुंद में 6 अक्सीजन बेड ,भारती हॉस्पिटल सरायपाली 7 ऑक्सीजन बेड और 8 जनरल बेड उपलब्ध है ।
10 Apr 2021 08:56AM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर :सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर अमित जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2021 को होने वाली नेशनल लोक अदालत कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार स्थगित की गई है। अतः उक्त दिनांक को किसी पक्षकार को जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की जरूरत नहीं है। यदि किसी पक्षकार को 10 अप्रैल को उपस्थिति बाबत नोटिस भी मिला है तो उसे भी जशपुर कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है। श्री जिंदल ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी किसी विभाग को उक्त तिथि की नेशनल लोक अदालत के लिए पेश करने की आवश्यकता नहीं है।
10 Apr 2021 08:32AM,by: Thaneshwar sahu
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है जिसने आम से लेकर खास तक हर किसी को अपनी चपेट में ले लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है। जिसके चलते मुंबई में रहने वाले तमाम सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण से हमेशा फिट रहने वाले और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन भी नहीं बच पाए।
09 Apr 2021 03:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार राठी ने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आज 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक लॉक-डाउन करने की घोषणा करने के साथ-साथ सब्ज़ी व किराना दुकान को भी बंद करने के निर्णय को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा है कि इस निर्णय से सबसे ज़्यादा प्रभावित किसान एवं गरीब नागरिक होगा।
09 Apr 2021 03:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





