महासमुन्द : जिले में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर बढ़ते संक्रमण के मामलें को देखते हुए इसे फैलने से रोकने एवं संक्रमण से बचाव के लिए जिले के स्कूल बंद हैं। वहीं दसवीं और बारहवीं के बच्चों के लिए जिले में शुरू की गयी निःशुल्क कोचिंग भी कोरोना के कारण बंद हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज स्कूल शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा नजदीक हैं। समय को देखते हुए ऐसे में बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए आॅनलाईन कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी तत्काल कार्ययोजना बनाए। ताकि बच्चें घर पर आॅनलाईन कोचिंग का लाभ उठाकर अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों से पात्र लोगों का टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कहा कि वे भी आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ब्लाॅक स्तर पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए पे्ररित करें। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम एक दिन पहले व्हाट्सएप पर डाल दिया जाता है। इसके अनुसार अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को समय रहते टीकाकरण के लिए जागरूक करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी जानकारी ली।
01 Apr 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज 4,617 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1007 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,20,613 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 28,987 है। वहीं राज्यों की हालत भी बेहत चिंताजनक बनी हुई है। 25 की मौत भी हुई है देखे मीडिया बुलेटिन..
01 Apr 2021 03:42PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : तम्बाकू मुक्त सरगुजा अभियान की शुरूआत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मितानिनोें के द्वारा 5 हजार गोबर के दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएंगी। अभियान के दौरान तम्बाकू के सेवन से होने खतरनाक बीमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले के कार्यालय को तम्बाकू मुक्त करने तथा दूसरों को भी तम्बाकू का सेवन नहीं करने के लिए ही संकल्प दिलाया जाएगा। सभीे संस्थानों में तम्बाकू मुक्त क्षेत्र का फ्लेक्स लगाया जाएगा। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सभी कार्यालयों में तम्बाकू का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करनें के निर्देश जारी किए हैं। एक अप्रैल से सभी संस्थानों में तम्बाकू का सेवन पूरी तरह से बंद रहेगा। निरीक्षण टीम 460 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण करेगी।
01 Apr 2021 03:21PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए राज्य शासन द्वारा मंत्रालय एवं सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित के साथ कामकाज किए जाने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक रोस्टर प्रणाली तय कर दी गई है।
01 Apr 2021 03:18PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :’डॉ स्मित श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष काॅर्डियोलाॅजी एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेडिकल कालेज रायपुर के अनुसार कोविड 19 की वैक्सीन इस बीमारी से होने वाली मृत्यु को रोकने में शत प्रतिशत प्रभावी है। इसे लगाने के बाद यदि व्यक्ति को संक्रमण होता है तो भी वह गंभीर प्रकार का नही होगा। उन्होने कहा कि .उच्च जोखिम वाले समूह यानि 45 वर्ष से अधिक आयु की आबादी का टीकाकरण करने से मृत्यु दर में बहुत कमी हो जाएगी, क्योंकि वर्तमान में, यह समूह लगभग 90 प्रतिशत रोगियों का निर्माण करता है जो इस बीमारी से मृत्यु के शिकार हैं। इसलिए इन आयु वर्ग के लोगों को अवश्य टीका लगाना चाहिए।
01 Apr 2021 02:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




