रायपुर : कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 03 के अंतर्गत श्याम नगर, तेलीबांधा (थाना-तेलीबांधा) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
01 Apr 2021 02:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइडलाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट जो 31 मार्च 2021 तक थी, जिसे अब पूरे वर्ष 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रभावी बाजार मूल्य गाईड दरों और उसके उपबंधों की प्रभावशीलता तिथि में 31 मार्च 2022 तक वृद्धि की गई है। राज्य शासन के वाणिज्यक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर दिया गया है।
01 Apr 2021 01:26PM,by: Thaneshwar sahu
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर दी है। साथ ही यह भी बताया है कि बप्पी लहरी अपना इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में करवा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच बप्पी लहरी के बेटे बप्पा ने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है।
01 Apr 2021 12:17PM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सूबे के चार जिलों की कुल 30 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इनमें पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। कोरोना संबंधित नियमों का पालन करते हुए चुनाव हो रहे हैं। मतदान के समय भी बढाया गया है। कई जगहों पर हिंसा की खबर है। पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। पश्चिम मेदिनीपुर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर में उसके महिला पोलिंग एजेंट पर हमला किया है। पोलिंग एजेंट को अस्पताल ले जाया गया। भाजपा नेता तन्मय घोष पर हमले की खबर है। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई है। वहीं टीएमसी ने ईवीएम में खराबी का मामला उठाया है। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि मतदान शुरू होने के बाद से 150 से ईवीएम खराब पाई गई हैं।
01 Apr 2021 11:43AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए गेहूं और चने फसल की कटाई शीघ्र करने की सलाह दी गई है। परिपक्व गेहूं, फसल की कटाई में समय एवं ऊर्जा की बचत के लिए ट्रेक्टर चालित रीपर या कम्बाइन हार्वेस्टर का उपयोग किया जा सकता है।
01 Apr 2021 11:15AM,by: Thaneshwar sahu
देश के 11 करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आठवीं किस्त जल्द मिलने वाली है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आठवीं किश्त आज यानि 1 अप्रैल 2021 से मिलना शुरू होगी। पीएम किसान के तहत इस किश्त में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिन किसानों ने अब तक पीएम किसान सम्मान निधि में अपना रजिस्ट्रेशन नही कराया है वे अगर 31 मार्च से पहले आवेदन कर चुके हैं तो उनको मार्च में मिलने वाली किश्त के साथ अप्रैल महीने की किश्त भी मिल जाएगी। ऐसे में किसान के खाते में 4000 रुपये एक साथ मिल जाएंगे।
01 Apr 2021 10:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





