Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पात्र लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि टीका के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह प्रदेश को कोरोना मुक्त करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है। सभी जिलों में लोगों के टीकाकरण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी सामाजिक प्रमुखों, समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमजन को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

01 Apr 2021 10:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार बंछोर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अरूण कुमार बंछोर का आज सवेरे एम्स रायपुर में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर के फेफड़े में दिक्कत होने के कारण पहले से ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। स्वर्गीय अरूण कुमार बंछोर दैनिक अमृत संदेश, सन स्टार एवं राष्ट्रीय मेल हिन्दी अखबारों में सेवाएं दी है।

01 Apr 2021 09:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग : जिला सहकारी बैंक द्वारा लिए गए अनेक नवाचारी निर्णयों के चलते बैंक को वर्ष 2019-20 में 6 करोड़ 58 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। आरबीआई एवं नाबार्ड ने भी अपने निर्धारित मानदंडों के अनुसार किये गए अंकेक्षण में बैंक को ए कैटेगरी में रखा। यह बात बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने वार्षिक साधारण सभा में अपने संबोधन में कही। डाॅ. भुरे ने बताया कि बैंक के द्वारा पूंजी में वृद्धि के लिए सघन प्रयास किये गए, जिसका सार्थक परिणाम सामने आया। बैंक की अंश पूंजी में पिछले वर्ष की तुलना में 5 करोड़ 81 लाख रुपए की वृद्धि हुई। बैंक के वर्किंग कैपिटल में भी 60 करोड़ 23 लाख रुपए की वृद्धि हुई है।

01 Apr 2021 06:38AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जगदलपुर :कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवम्बर 2020 में जारी चतुर्थ वर्ग के पदोन्नति आदेश को निरस्त करते हुए नए सिरे से पदोन्नति करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आरके चतुर्वेदी के विरुद्ध विभागीय जांच सहित गंभीर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को अनुशंसा करते हुए उनके स्थापना लिपिक डीके देवांगन को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर बंसल द्वारा चतुर्थ वर्ग की पदोन्नति के मामले में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति को प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

01 Apr 2021 06:37AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि बाफना को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री साहू ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्ग की बिटिया ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस सफलता के लिए सृष्टि, उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि बाफना बालोद जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक किया है।

01 Apr 2021 05:36AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग : जिला प्रशासन द्वारा अब तक आए पाजिटिव मरीजों की केस हिस्ट्री की समीक्षा करने के बाद निष्कर्ष निकला है कि अधिकतर मामलों में परिवार के एक सदस्य के पाजिटिव आने के बाद पूरा परिवार संक्रमित हो गया। इस तरह के मामलों में आइसोलेशन के प्रति पूरी तरह से सजगता नहीं बरतने से पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार में किसी को भी कोरोना के लक्षण प्रतीत हों तो उसे आइसोलेट कर दें और उसका टेस्ट कराएं। पाजिटिव आने पर और डाक्टर द्वारा होम आइसोलेशन की अनुमति देने पर उसके आइसोलेशन में पूरी तरह सावधानी बरतें। यदि इसमें सावधानी नहीं बरती गई तो पूरे परिवार के संक्रमित होने की आशंका बनेगी। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है और सजगता में थोड़ी सी भी चूक होने पर इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि आइसोलेटेड मरीजों से कम प्रतिरोध वाले लोगों को एवं बुजुर्ग लोगों को संक्रमण का अत्याधिक खतरा हो सकता है। इसके साथ ही इन्हें बच्चों से भी दूर रखने की जरूरत है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है लेकिन बच्चे सुपर स्प्रेडर होते हैं और इस बात की आशंका रहती है कि आइसोलेटेड मरीज के संपर्क में आने पर वो बीमारी से काफी संख्या में लोगों तक संक्रमण फैला दें। कलेक्टर ने नागरिकों से कोरोना का लक्षण उभरते ही टेस्ट कराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जितने जल्दी टेस्ट करा लेंगे, कोरोना पर नियंत्रण आसान हो जाएगा। विलंब से टेस्ट कराये जाने से कोरोना संक्रमण के फेफड़ों तक प्रसारित होने की आशंका होती है और तब स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से जिला प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का वैक्सीनेशन आरंभ कर दिया जाएगा। कोरोना से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता व्यापक टीकाकरण ही है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सारे महत्वपूर्ण जगहों में टीकाकरण केंद्र आरंभ किये गए हैं, इससे नागरिक अपने घर के पास ही के केंद्र में टीका लगवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है और अब तक जिले के हजारों लोग सुरक्षित रूप से टीका लगवा चुके हैं।

01 Apr 2021 05:07AM,
by: Thaneshwar sahu