नई दिल्ली : कोरोना वायरस एक बार फिर भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में पैर पसार रहा है। भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं 459 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। सभी राज्यों को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। आज से भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी सामान्य लोग भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह उम्मीद की जा सकती है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार मंद पड़ेगी।
01 Apr 2021 05:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। वहीं मौत के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 4,563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 839 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,19,488 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 25,529 है। राजधानी रायपुर में आज सर्वाधिक 1291 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सर्वाधिक 9 मौत भी रायपुर में दर्ज की गई है। आज दर्ज 28 मौत में 8 मौत कोविड तथा 20 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
31 Mar 2021 05:20PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन कोवैक्स पहल कारगर साबित हो रही है। यूएन के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत एक महीने में 61 देशों में तीन करोड़ 20 लाख खुराक भेजी जा चुकी हैं। आपको बता दें कि संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने मौजूदा वर्ष के पहले 100 दिनों में हर देश में वैक्सीनेशन शुरू करने की अपील की थी। उन्होंने अब कहा है कि अब तक विश्व के करीब 177 देशों में वैक्सीनेशन टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। उनके मुताबिक कोवैक्स मुहिम के तहत एक माह में ही 61 देशों में तीन करोड़ 20 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक पहुंचाई गई हैं।
28 Mar 2021 04:32PM,by: Thaneshwar sahu
भारत-प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत च्वाइस सेंटर या कामन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान कार्ड 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहले हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसमे वृद्धि की गई है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को सालाना 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले वासियों से नजदीकी च्वाइस सेंटर जाकर 30 अप्रैल के पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क ईलाज का लाभ लिया जा सके। च्वाइस सेन्टर में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। सेन्टर में मास्क लगाकर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए है। च्वाइस सेन्टर संचालकों को भीड़ कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने कहा गया है।
28 Mar 2021 04:31PM,by: Thaneshwar sahu
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक में नजर आए अभिनेता विक्रांत मेस्सी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैंl उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी हैl उन्होंने लिखा है, 'शूट पर ध्यान रखने के बावजूद मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया हैl इसके अलावा मैं सभी से निवेदन करूंगा कि पिछले कुछ दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हैl वह अपना टेस्ट करा लेl'
28 Mar 2021 03:32PM,by: Thaneshwar sahu
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के वानगाम (शोपियां) में शनिवार को एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान एक सैन्यकर्मी शहीद व दो अन्य जख्मी हो गए। मारे गए आतंकियों के कुछ और साथियों के घेराबंदी में फंसे होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़स्थल को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ था। शोपियां मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर, जवान शहीद
28 Mar 2021 03:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





