Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

   रायपुर :मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा है कि स्थानीय उपजों को ब्रांड और गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित करने से गांवों की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। श्री शर्मा कहा कि कोरबा जिला की स्थानीय वनोपज महुआ यहां पर्याप्त मात्रा में पाया जाती है। इसका उपयोग लड्डू, चॉकलेट औषधि तथा इससे निकलने वाले पौष्टिक खाद्य तेल के रुप में किया जाता हैं। इसे बहुपयोगी बनाकर, परिष्कृत करते हुए इसे छत्तीसगढ का ब्रांड भी बनाया जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री के सलाहकार योजना निधि कृषि एवं ग्रामीण विकास श्री शर्मा ने कोरबा जिले के कटघोरा में पंचायत एवं वन विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे नरवा के कार्यो एवं मृदा संरक्षण की संरचनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान कही।

27 Mar 2021 02:25PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाने व उत्तरप्रदेश का प्रभार दिये जाने पर प्रदेश के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बधाई देते हुये कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनैतिक अनुभव का लाभ पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा और छत्तीसगढ़ की तरह ही उत्तरप्रदेश में भी संगठनात्मक रूप से कांग्रेस और सुदृढ़ मजबूत होगी। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, अजय गंगवानी, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। 

27 Mar 2021 02:04PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आ रही है। कांथी में भाजपा नेता और सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ है। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है और चालक जख्मी बताया जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगा है कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास की मदद से यह हमला हुआ है। उन्होंने जानकारी दी है कि सौमेंदु को चोट नहीं आई है। ड्राइवर की पिटाई हुई है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। सौमेंदु ने कहा कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी की अगुवाई में तीन मतदान केंद्रों पर मतदान में धांधली चल रही थी। यहां मेरे आगमन ने उनके लिए समस्या खड़ी कर दी। इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की।

27 Mar 2021 12:22PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

अम्बिकापुर : राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य के्न्द्र नवापारा में संचालित किमोथैरेपी सेन्टर में अब तक 60 मरीजों का निःशुल्क किमोथैरेपी हो चुका है एवं लगभग 110 मरीजों ने किमोथैरेपी के लिए अपना पंजीयन कराया है। किमोथैरेपी सेन्टर वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है तथा किमोथैरेपी पूर्ण रूप से निःशुल्क है एवं सप्ताह में 3 दिवस सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को सेवाएं दी जा रही है। भविष्य में इसे 6 दिवस किए जाने की योजना है। कैंसर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डाॅ. पेण्डारकर से टेलीकन्सलटेशन के माध्यम से आॅनलाईन चिकित्सकीय सलाह ली जाती है। इस हेतु विशेष रूप से किमोथैरेपी वार्ड के इंचार्ज डाॅ. ओमप्रकाश प्रशिक्षित हैं।

27 Mar 2021 11:42AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

सुकमा : कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सहायता राशि का अनुमोदन किया गया था। कलेक्टर नन्दनवार द्वारा नक्सल पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पर्याप्त सुरक्षा एवं पुनर्वास संबंधी कार्ययोजना तथा नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिवार को केंद्रीय आतंकी अथवा नक्सली हमलों तथा सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के परिवार को आर्थिक सहायता योजना के तहत मृत/घायल/चल-अचल संपत्ति नुकसान के संबंध में दर्ज प्रकरणों पर तेईस लाख नब्बे हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

27 Mar 2021 11:42AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरबा : कटघोरा के विधायक और परियोजना सलाहकार मण्डल के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित एकीकृत आदिवासी विकास सलाहकार मण्डल की बैठक में छह करोड़ रूपए से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दी। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में खेती-किसानी, शिक्षा की बेहतरी, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आश्रम छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण पर यह राशि वर्ष 2020-21 में खर्च होगी। इस अवसर पर श्री पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि आदिवासी और दूरस्थ वनांचलों के विकास के लिए एकीकृत परियोजनाएं विशेष रूप से सफल होती है। खेती-किसानी के साथ दूरस्थ अंचलों में बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधाएं विकसित करने में इन परियोजनाओं से आसानी होती है। उन्होंने इस वर्ष स्वीकृत राशि का शत-प्रतिशत उपयोग आदिवासी अंचल के क्षेत्रों में ही करने के निर्देश बैठक में अधिकारियों को दिए। श्री कंवर ने कहा कि विशेष आदिवासी विकास परियोजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियोे को जोड़ा जाए और उनकी जरूरतों के हिसाब से ही कार्य स्वीकृत किए जाएं।  आदिवासी विकास के लिए छह करोड़ रूपए से अधिक की कार्ययोजना मंजूर

27 Mar 2021 09:37AM,
by: Thaneshwar sahu