भोपाल : देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आम तो आम आदमी। नामचीन लोग भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। खबर है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है लोगों को कोरोना को लेकर आगाह किया है।
27 Mar 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
जांजगीर-चांपा : राज्य में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त बेड हैं। स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट अस्पतालों के 50 प्रतिशत बेड में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवा रहा है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने इस संबंध में गत सितंबर में जारी आदेश का पुनः पालन कराने के निर्देश संभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों एवं आइसोलेशन सेंटर को पुनः प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। ऐसे निजी चिकित्सालाय जिन्हें पूर्व में कोविड के नियमों का पालन नही किए जाने के फलस्वरूप अनुमति निरस्त की गई थी, उन अस्पतालों को शामिल नही किया गया है। अधिकारियों को पूर्व में चिन्हाकिंत निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में संचालित कुल बिस्तरों ,कोविड एवं नान कोविड सहित ,में से 50 प्रतिशत बिस्तरों में आॅक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
27 Mar 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
देश में हर दिन के साथ कोरोना वायरस महामारी का खतरा और अधिक गहराता जा रहा है। इसी साल 2021 में भारत में मात्र आठ से नौ हजार संक्रमण के मामले रिकॉर्ड होते थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से कोविड की दूसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को 62000 से भी ज्यादा नए संक्रमित लोगों की जानकारी मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 62,258 नए मामले आए हैं। इनसे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,19,08,910 तक जा पहुंची है।
27 Mar 2021 06:36AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग : कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर बिना पर्ची सर्दी-खांसी की दवा बेच रहे मेडिकल शाप पर आज ड्रग एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कार्रवाई की। आज विभाग के विभिन्न दस्तों ने जिले के विभिन्न मेडिकल शाप का निरीक्षण किया। कई शाप ऐसे थे जहाँ पर्ची दिखाने पर ही सर्दी खांसी की दवाई दी जा रही थी वहीं पर कुछ ऐसे मेडिकल स्टोर भी थे जहाँ पर बगैर पर्ची के ही दवा दी जा रही थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन पर पैनडेमिक एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। जिन मेडिकल स्टोर्स पर बगैर पर्ची के दवा बेचने के मामले में कार्रवाई की गई, उनमें न्यू मालू मेडिकल स्टोर जेल रोड पद्मनाभपुर, न्यू वीवाई मेडिकोज पद्मनाभपुर, दुर्ग, बीडी मेडिकोज बस स्टैंड दुर्ग, गोयल मेडिकल स्टोर न्यू खुर्सीपार, भवानी मेडिकोज न्यू खुर्सीपार शामिल हैं। इन दुकानों को बंद कराया गया। उल्लेखनीय है कि कल दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की थी। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा था कि इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे। चेकिंग के दौरान पाया गया कि अधिकतर दुकानदारों ने इसका ध्यान रखा और बगैर पर्ची के दवा नहीं दी। बिना पर्ची सर्दी-खांसी दवा बेच रहे मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई
27 Mar 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : होली की त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर शिव अनंत तायल जिला बेमेतरा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहीत अधिकारी दुर्गेश वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) की टीम द्वारा जिला बेमेतरा के अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिले के अंतर्गत फर्म लक्ष्मण किराना स्टोर्स नवागढ़ से बेसन-मैदा, रिखी किराना स्टोर्स नवागढ़ से मैदा, गिरीराज प्रोविजन स्टोर्स साजा से सोनपापड़ी, फर्म पीयूष प्रोविजन स्टोर्स साजा से सोयाबीन तेल, फर्म दुर्गा स्वीट्स साजा बेरला से पनीर फर्म बीकानेर स्वीटस एवं रेस्टोरेंट से पेड़ा का नमूना संकलित कर जांच हेतु परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।
27 Mar 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


