Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

    रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिला पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रायपुर कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से जन-जन के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड 19 नियमावली एवं प्रोटोकॉल का पालन व्यवहारिक रूप से करवाये जाने जन - जन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राजधानी शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं, स्वच्छता दीदियों के निरन्तर सक्रिय सकारात्मक सहयोग से सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर प्रमुख चौक- चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस थानों के मार्गो पर बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही आज भी निरन्तर अभियानपूर्वक जारी रही।

28 Mar 2021 02:12PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और सीओवीआईडी की टास्क फोर्स के साथ बैठक में उद्धव ने कहा कि अगर लोग कोरोना से संबंधित नियमों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं तो लॉकडाउन के समान प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें। इधर, महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 'मिशन बिगिन अगेन' के तहत कोरोना संबंधी सभी पाबंदियों को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई में जिस रिहायशी सोसाइटी में पांच या उससे अधिक संक्रमित पाए जाएंगे, उसे सील कर दिया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क पाए जाने पर अब 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। मॉल, रेस्तरां, बीच और गार्डन रात आठ से सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे।

28 Mar 2021 01:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

राजनांदगांव : कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों को होली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के इस कठिन समय में अपनों की सुरक्षा एवं रिश्तों को सही मायने में निभाने का वक्त है। इस बार होली पर्व घर पर ही मनाये। स्वयं का एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड-19 से सुरक्षा के लिए होली पर्व पर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब तक आवश्यक कार्य न हो, घर से बाहर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाना हो तो मास्क जरूर लगायें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही सुरक्षा है। अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व घर पर मनायें : कलेक्टर

28 Mar 2021 12:32PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अब तक जो दुनिया मे शायद ही कही हुआ होगा ऐसा हुआ होगा की टेक्नोलॉजी के जरिये देश भर के व्यापारी संगठनों के नेताओं ने आज टेक्नॉलजी का भरपूर उपयोग करते हुए कैट द्वारा आयोजित एक वीडियो कांफ्रेंस में अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के पुतले जलाकर विरोध का एक बड़ा सन्देश दिया । कैट ने भारतीय ई कॉमर्स व्यापार को बेहद दूषित करने और अपनी मनमानी करते हुए सरकार के नियम एवं नीति की लगातार अवहेलना पर जबरदस्त विरोध प्रकट करने हेतु आज होली के मौके पर अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के पुतले जलाये जाने की घोषणा की थी किन्तु इसी बीच कोविड महामारी के चलते विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबन्ध लगा दिया जिसके कारण कोविद दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कैट ने आज वीडियो कांफ्रेंस का सहारा लेकर अपना विरोध प्रदर्शित किया ।

28 Mar 2021 12:07PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग: जिले में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुपालन पर नजर रखने के लिए आज नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों का निरीक्षण सतत रूप से कर रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकोल से संबंधित जो प्रतिबंधात्मक आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं उसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। जहां पर एफआईआर दर्ज किया जाना है वहां पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहद जरूरी है कि सभी लोग कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें समूह में न घूमे तथा मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी नगरीय निकायों में टीमों ने कोविड प्रोटोकोल की सख्त मॉनिटरिंग की। आज भिलाई नगर में आयुक्त एवं पुलिस की टीम ने आकाशगंगा, सब्जी मंडी, वैशाली नगर , गोल मार्केट, सन्डे मार्केट एवं सुपेला में गश्त की। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को समझाइश दी गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के इंदिरा बाजार एवं महत्वपूर्ण स्थलों में एसडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त किया। लोगों को समझाइश दी। जो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे, उन पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण बाजारों में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाए, भीड़ में ना जाए ताकि घर परिवार को पूरी तौर पर सुरक्षित रखा जा सके।

28 Mar 2021 12:07PM,
by: Thaneshwar sahu