रायपुर, रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें।
28 Mar 2021 06:37AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।
28 Mar 2021 06:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आज संचालनालय, सैनिक कल्याण और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने परिजनों के साथ टीके लगवाए। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में संचालनालय, सैनिक कल्याण के संचालक ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा (संकल्प) सहित 40 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को टीके लगाया गया। संचालक ब्रिगेडियर श्री शर्मा ने रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ। मीरा बघेल से 26 मार्च को मुलाकात कर पूर्व सैनिकों के जल्द वेतन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था। सीएमएचओ डॉ। बघेल ने पूर्व सैनिकों को शीघ्र टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए आज परिजनों सहित उनके टीकाकरण की व्यवस्था की थी। पूर्व सैनिकों ने इस पहल के लिए सीएमएचओ डॉ। मीरा बघेल को धन्यवाद दिया है।
27 Mar 2021 04:37PM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने आज एक आदेश जारी कर वर्तमान मे कोरोना महामारी के लिए भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशो एवं गाइडलाइन का पालन करते हुए, 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च 2021 को होली पर्व के दौरान कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्गेश वर्मा को बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजस्व रश्मि ठाकुर को साजा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप ठाकुर को बेरला और तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री रेइमेरका रात्रे को नवागढ़ खंड क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
27 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराधों के संदर्भ में पुलिस सहायता के लिए राज्य के 378 थानों में महिला डेस्क बनाया गया है, जहां पीड़ित महिला एवं बच्चे महिला पुलिस अधिकारियों को अपने ऊपर घटित घटनाओं की शिकायत बेझिझक दर्ज करा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एव बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों की सारभूत विवेचना तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर न्यायालय से दंडित कराने के उद्देश्य से राज्य के छह जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं रायगढ़ में इनवेस्टीगेटिव युनिट फार क्राईम अगेन्स्ट वुमेन (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) संचालित है।
27 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




