Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में नई राजस्व इकाईयां बनायी जा रही है। लोगों के जमीन जायदाद के साथ ही अन्य राजस्व संबंधी कार्य उनके निवास के पास ही उपलब्ध कराने राजस्व अनुभाग, तहसीले, उप तहसील एवं राजस्व निरीक्षक मंडल शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के कोसीर में उप तहसील कार्यालय की शुभारंभ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती पद्मा घनश्याम मनहर के विशेष आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर जिले के कलेक्टर भीमसिंह भी मौजूद थे।

26 Mar 2021 04:02PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स (आइसोलेशन सेंटर्स) को दोबारा चालू करने और अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु अनुमति प्राप्त स्थानीय अस्पतालों के साथ बैठक कर उन्हें पुनः क्रियाशील करने तथा पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

26 Mar 2021 02:53PM,
by: Thaneshwar sahu