राजनांदगांव : कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगांव क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता के लिए शिवनाथ नदी में निर्मित दर्री एनीकट में पानी संग्रहण के लिए एनीकट के गेट तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। आवर्धन जल प्रदाय योजना डोंगरगांव के तहत एनीकट में जल एकत्रित कर जल शोधन संयंत्र में पानी की जांच की जा रही है और सप्लाई का कार्य अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने दर्री एनीकट में स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इंटेकवेल में 60 एचपी के 3 पंप लगे हुए हैं। जिसकी सहायता से पाईप लाईन के माध्यम से पानी को मटिया स्थित जल शोधन संयंत्र में पहुंचाया जाएगा।
26 Mar 2021 06:08AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गए हैं। कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। ढाका एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी में प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद मौजूद रहीं। कुछ ही देर में बाद वह नेशनल शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। बाद में, वह 3:45 बजे नेशनल डे प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम 7:45 बजे बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
26 Mar 2021 05:45AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस सुपोषण अभियान को अपनी महत्वाकांक्षी योजना बता रहे हैं वह योजना अब फिसड्डी साबित हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में कुपोषण के बढ़ते मामलों ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी भी जनहितों के अभियान को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान के नाम पर खनिज न्यास निधि से अब तक 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। केन्द्र व राज्य सरकार के माध्यम से 15 अरब से अधिक राशि खर्च किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जांजगीर-चांपा जिलों में मार्च 2019 की अपेक्षा मार्च 2020 की स्थिति में कुपोषण के मामलों में वृध्दि हुई है। उसी तरह से मार्च 2020 की अपेक्षा जनवरी 2021 की स्थिति में बेमेतरा, गरियाबंद, कांकेर, कोरिया, सुकमा जिलों में कुपोषण के मामलों में वृध्दि हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही राशियों का सही उपयोग नहीं हो रहा है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल कागजों में योजना चलाकर वाहवाही लूटने में लगी हुई है। यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना का चर्चा ही नहीं करते हैं। प्रदेश में कुपोषण के बढ़ते मामलें चिंताजनक : कौशिक
25 Mar 2021 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी , महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मगेलाल मालू, महामंत्री जितेन्द्र दोशी कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं कैट के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के संबंध में मुलाकात कोविड के संक्रमण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी : पारवानी
25 Mar 2021 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






