रायपुर : प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं दिन-ब-दिन आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। आज 2,419 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 594 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 13,318 है।
25 Mar 2021 04:26PM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ चंद्रगिरि में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा मौन, योग ध्यान शिविर का आयोजन किये जाने के पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 34 टेस्ट में 7 पॉजिटिव मिले। नियमानुसार आयोजन के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अनुमति नहीं दी गई एवं सभी आयोजक एवं प्रतिभागियों को वापस नियमानुसार भेजा गया। जो कोरोना पॉजिटिव आये हैं मुख्यतः रायपुर, राजनांदगांव एवं दुर्ग सिमगा शहरों से हैं ।
25 Mar 2021 03:39PM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने वीरवार शाम सड़क पर गश्त रहे सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग कर दी। इससे सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सीआरपीएफ के प्रवक्ता ओपी तिवारी ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। तीन अन्य घायल जवानों में से ही एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। श्रीनगर के लावेपोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
25 Mar 2021 03:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोकपाल के 17 तथा राज्य स्तरीय लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के तीन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा के बाद मनरेगा राज्य कार्यालय द्वारा पात्र उम्मीदवारों का पैनल बनाकर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। राज्य स्तरीय लोकपाल चयन समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों का आंतरिक मूल्यांकन कर लोकपाल के लिए जिलावार व जोनवार तथा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के लिए सिविल सेवा, अकादमिक और सिविल सोसाइटी संगठन के क्षेत्र में अनुभव के आधार पर अलग-अलग वरीयता सूची तैयार की गई है। इन सूचियों को राज्य शासन की वेबसाइट www.cgstate.gov.in पर ‘लोकपाल पद तथा अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य पद पर नियुक्ति हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा वरीयता क्रम में निर्मित पैनल’ नाम से प्रदर्शित लिंक पर देखा जा सकता है। वरीयता सूची छत्तीसगढ़ मनरेगा की वेबसाइट http://mgnrega.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है।
25 Mar 2021 03:19PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर नगर पालिक निगम के सचिवालय ने दिनांक 27 मार्च 2021 को नगर निगम में आहूत नगर निगम सामान्य सम्मिलन की बैठक को रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर एस. भारती दासन द्वारा कोरोना वायरस नियंत्रण पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30.34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिरोपित किये गये युक्तियुक्त प्रतिबन्ध के आदेश के परिपालन में सामान्य सम्मिलन के संचालन में होने वाली उपस्थिति एवं अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 27 मार्च को आहूत किये जाने वाले नगर निगम रायपुर के सामान्य सम्मिलन की बैठक को आगामी आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है |
25 Mar 2021 02:50PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : होली पर्व को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। होली के अवसर पर आगामी 29 मार्च 2021 दिन सोमवार को जिस दिन रंग खेला जाएगा उस दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 29 मार्च शुष्क दिवस के अवसर पर सभी जिले में स्थित समस्त देशी-विदेशी मंदिरा एफ.एल.-1(घघ) सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट) एवं मद्य भंडारण भण्डारागार बंद रहेगा। पूरे प्रदेश में इस तिथि को रहेगी मदिरा दुकानें बन्द
25 Mar 2021 02:18PM,by: Thaneshwar sahu
होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नही होगी कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जिले में सभी प्रकार की रैली, खेलकुद, मेला, धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटन स्थल में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंध धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेंगे
25 Mar 2021 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मैं लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिसे देखते हुए रायपुर जिला दंडाधिकारी डॉक्टर भारतीदासन ने 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उनमें रायपुर के हीरापुर स्थित अविनाश प्राईड, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, चंगोराभाठा, कबीर नगर समेत 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। हालांकि इसमें अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। हीरापुर के अविनाश प्राईड में 50 से ज्यादा केस मिले हैं, जबकि 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अविनाश प्राईड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, बाकी इलाकों को भी कंटेनमेंट करने के लिए टीम निकल चुकी है।
25 Mar 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





