सिंगापुर: नए कोरोना स्ट्रेन पर झूठ को लेकर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फेसबुक, टि्वटर और सिंगापुर प्रेस होल्डिंग्स के अधीन आने वाली एसपीएच मैगजीन के लिए प्रोटेक्शन फ्रॉन ऑनलाइन फॉल्सहुड्स ऐंड मेनिपुलेशन एक्ट (POFMA) के तहत दिशा निर्देश जारी किए है। बयान में कहा गया है कि फेसबुक, ट्विटर और एसपीएच मैगजीन को सिंगापुर में उन सभी लोगों तक सुधार नोटिस को पहुंचाना आवश्यक है जो इनका उपयोग करते हैं। इसके तहत सोशल मीडिया के दिग्गजों को सुधार करना होगा और 'सिंगापुर स्ट्रेन' पर झूठ के संबंध में स्पष्टीकरण देना होगा।
20 May 2021 08:46AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 54 जिलों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी आज कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में इन जिलों में कोरोना संक्रमण के ताजा हालात और उन पर नियंत्रण पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के डीएम और फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत की
20 May 2021 08:15AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वायरस के बाद एक और नई बीमारी सरकारों की मुसीबत बढ़ा रही है। Black Fungus का कहर अब देश में बढ़ता जा रहा है। यूपी-दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में इसके मरीज मिल रहे हैं। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इसमें शामिल हैं। देश के दो राज्यों ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। तेलंगाना और राजस्थान ने इसे महामारी घोषित किया है। तेलंगाना सरकार ने इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी।
20 May 2021 07:51AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अस्पातलों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी कमी देखने को मिली है। हालांकि सरकारें इस परेशानी को दूर करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे दवाइयों और ऑक्सीजन की मार झेल रहे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन सबके बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी कोरोनी पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
20 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार ने प्रधानमंत्री को जिले में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और बचाव तथा कोविड प्रबंधन पर जानकारी दी।
20 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
बलौदाबाजार : कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राईस मिल मालिकों को शो कॉज़ नोटिस थमाया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुये दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राईस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आवंटित कर दिया । इसके बावजूद अधिकांश राईस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलम्ब एवं हीला-हवाला किया जा रहा है। यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरणी जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है।
20 May 2021 03:00AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जलसंसाधन विभाग की ऐसी संरचनाओं का जीर्णोद्धार हुआ है जिनसे बरसों से एक भी बूँद सिंचाई के लिए किसानों को नसीब नहीं हुई थी। ऐसी ही एक परियोजना है भाठागाँव लिफ्ट इरीगेशन स्कीम। वर्ष 1989 में यह योजना आरंभ हुई थी और 1992 में नहर में टूट फूट होने की वजह से बंद हो गई थी। इसके चलते छह गाँवों को खरीफ फसल के दौरान मिलने वाली सिंचाई की सुविधा बाधित रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस बजट में इस योजना के जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी और इसके लिए पाँच करोड़ 51 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। जलसंसाधन विभाग ने सिविल वर्क पूरा कर लिया है। भूमिसमतलीकरण का कार्य अभी चल रहा है और इलेक्ट्रिकल वर्क से संबंधित कार्य जारी है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज योजना की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जून में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि योजना से संबंधित इलेक्ट्रिकल मशीनरी वाले कार्य को जून के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लें। योजना से खरीफ फसल में किसानों को तो सहायता मिले ही, रबी में भी किसानों को सहायता मिल पाए। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडे ने बताया कि योजना से 1538 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई हो सकेगी। इससे पाटन ब्लाक के तीन गाँव लाभान्वित होंगे। इसमें जामगांव आर, बोरवाय और औरी में 818 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई हो सकेगी। इसके साथ ही गुंडरदेही ब्लाक के भाठागांव, रनचिरई, जरवाय में 720 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। श्री पांडे ने बताया कि रबी फसल में भी एक बार का पानी किसानों को दे सकेंगे जिससे चने आदि की फसल लेने में किसानों को आसानी होगी। इस दौरान सहायक कलेक्टर हेमन्त नंदनवार और एसडीएम विपुल गुप्ता भी उपस्थित थे।
20 May 2021 01:55AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह (12 मई से 18 मई) में 77 हजार 287 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। यह इस दौरान प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमितों से 24 हजार 816 अधिक है। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रभावी उपायों से रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। अभी प्रदेश की रिकवरी दर 89 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पॉजिविटी दर भी लगातार घट रही है। पिछले सप्ताह की शुरूआत में 12 मई को प्रदेश की पॉजिविटी दर 14 प्रतिशत थी, जो घटते-घटते 18 मई को नौ प्रतिशत पर पहुंच गई है।
20 May 2021 12:53AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





