भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरा पर लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने जाने वाली है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान अनुभवी ओपनर शिखर धवन के हाथों मे दी जा सकती है। इस दौरे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चुने गए खिलाड़ी जिनको ज्यादा मौके नहीं मिले थे उनको टीम में जगह दी जा सकती है।
20 May 2021 02:11PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, राज्य के जरूरतमंद बच्चों की त्वरित सहायता और परामर्श के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निर्देश पर चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। श्रीमती भेंड़िया ने राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए समय-समय पर निर्देशित किया है। फलस्वरूप बाल देख-रेख संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
20 May 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में फैले संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की गई जिसमें बेहतर वेंटिलेशन को अहम बताया गया है। इसके अनुसार, खराब वेंटिलेशन वाले घरों व ऑफिस आदि में वायरस वाली संक्रमित हवा रहती है। अच्छे वेंटिलेशन से संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। यह एडवाइजरी संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार के लिए मुख्य साइंटिफिक एडवाइजर की ओर से जारी की गई है। इसमें मास्क, शारीरिक दूरी, सफाई और वेंटिलेशन पर जोर दिया गया है।
20 May 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केन्द्र सरकार से स्टील इंडस्ट्री को ऑक्सीजन के उपयोग की अनुमति के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। केन्द्र सरकार की सचिव स्तर की समिति ने छत्तीसगढ़ के 11 इस्पात उद्योगों को ऑक्सीजन उपयोग की सहमति दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार प्रकट किया है।
20 May 2021 12:27PM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर : कलेक्टर संजीव कुमार झा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु कोविड .19 महामारी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियो को दायित्व सौंपा है। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर 1 जून 2021 से 24 घण्टे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों के ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जल संसाधन विभागए कृषि विभाग तथा समस्त तहसीलदारों को वर्षा मापक यंत्रो का उचित संधारण एवं जानकारी संग्रहित करने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करने कहा है।
20 May 2021 12:01PM,by: Thaneshwar sahu
भारत के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक उनको चंडीगढ़ के आवास पर आइसोलेशन कर दिया है। 91 साल के मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है। भारत के इतिहास में महानतम धावकों में वह सर्वश्रेष्ठ हैं। गुरुवार को मिल्खा के कोरोना टेस्ट को पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उनको स्वास्थ पर ध्यान देने और तमाम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रखा गया है। मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, जानें कैसी है सेहत
20 May 2021 09:53AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुसार जिले में अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जनजागरूकता अभियान चलाया गया तथा सघन टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के 31 गांवों में 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इन दोनों ही वर्गाें में 85 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जल्द ही इन वर्गाें के सभी लोगों को वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 70 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ेगी, तेजी से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले में पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 14 प्रतिशत हो गई है। बहुत जल्द यह 10 प्रतिशत के नीचे आ जाएगी। प्रधानमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर से की चर्चा
20 May 2021 09:52AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





