रायपुर : प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे गौठानों का भ्रमण महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम के तहत एक जिला से दूसरे जिले में पहुंचकर गौठानों में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की जा रही है। इसी कड़ी में बस्तर एवं बीजापुर जिले के गौठानों से संबंधित महिला स्व-सहायता समूहों के अध्यक्ष व सदस्यों ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर तथा नरहरपुर विकासखण्ड के श्री गुहान और चारामा विकासखण्ड के आंवरी गौठान का भ्रमण कर वहॉ संचालित गतिविधियों की जानकारी ली एवं गौठानों में किये जा रहे नवाचार की जानकारी ली। उनके द्वारा गौठानों में खरीदे गये गोबर से निर्मित वर्मीकंपोस्ट का अवलोकन किया गया एवं उसे बनाने की विधि के संबंध में पूछताछ की। अंतरजिला स्तरीय गौठान भ्रमण के तहत ली जा रही गौठानों की जानकारी
18 Mar 2021 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी: प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार 16 मार्च को सभी जिले के अधिकारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर आने वाले समय में कोविड के संक्रमण का विस्तार में लगातार हो रही वृद्धि को दृष्टिगत करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाने, प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद द्वितीय टीकाकरण के लिए संबंधितों को सूचना प्रसारित करने तथा ग्रीष्मकालीन आपदा की रैपिड रिस्पांस टीम का दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने एवं मौसमी जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं प्रभारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि आने वाले समय में कोविड संक्रमण के विस्तार की आशंका को देखते हुए आगामी होली त्यौहार के दौरान बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाई जाए। इसमें होली की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी शामिल करें, साथ ही गांवों में लगने वाले हाट बाजारों में टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। पत्र में आगे निर्देशित किया गया है कि प्रथम टीकाकरण के बाद जिन लोगों को दूसरे चरण का टीका लगना है, उनका सूचना-प्रसार सुदृढ़ तरीके से कराया जाए और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उनके द्वितीय टीकाकरण का संदेश तीन दिन पूर्व भेजा जाए। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन आपदा के लिए गठित रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने तथा सूची स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित पत्र में गर्मी के मौसम में होने वाले जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित करने तथा कार्ययोजना तैयार करने औरसंबंधित दवाइयां व सामग्रियों की उपलब्धता का आंकलन तैयार करने व इसका भण्डारण अपर्याप्त होने पर शासन को मांग-पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
18 Mar 2021 10:04AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : प्रभारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शासन द्वारा कोविड 19 से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। आने वाले दिनों में स्कूलों में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं एवं होली पर्व के मद्देनजर उन्होंने उक्त निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि किसी भी स्कूल में अनावश्यक भीड़ जमा नहीं हो, परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था में दो गज की दूरी रहे और परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यकता होने पर अतिरिक्त कक्ष का उपयोग भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
18 Mar 2021 09:38AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर पिछले साल जैसी ही स्थिति पैदा होने लगी है। 102 दिन बाद पहली बार देश भर में 24 घंटों में 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना की तेज हुई रफ्तार ने भी चिंता बढ़ा दी है। 80 फीसद मामले इन राज्यों से ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति अत्यधिक गंभीर होते जा रही है और कई शहरों में सीमित लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पड़े हैं। गुजरात में बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्कों को आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है।
18 Mar 2021 09:37AM,by: Thaneshwar sahu
बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होगी। ऐसे में CBSE के छात्र अंतिम तैयारी के खुद में दबाव महसूस कर रहे हैं। बहुत सारे छात्र अभी भी पैटर्न में हुए बदलाव यानी नवीनतम पैटर्न के बारे में अनिश्चित हैं और अंतिम दो महीनों में ब्रोर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी कैसे करें? इस पर विचार कर रहे हैं।
18 Mar 2021 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सालाना मलेरिया से पीड़ित होने वालों की औसत संख्या तेजी से घट रही है। पिछले पांच वर्षों (2015 से 2020 तक) में प्रदेश की एपीआई (API – Annual Parasite Incidence) में सर्वाधिक 4.04 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। भारत सरकार द्वारा जारी एपीआई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 में यहां प्रति एक हजार की आबादी में औसत 5.21 व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित होते थे। बीते पांच वर्षों में घटकर अब यह मात्र 1.17 हो गई है। वर्ष 2005 में प्रदेश में प्रति एक हजार की जनसंख्या में मलेरिया के मरीजों की औसत वार्षिक संख्या आठ, 2010 में 6.14 और 2015 में 5.21 थी, जो अब घटकर केवल 1.17 हो गई है।
18 Mar 2021 08:38AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : केंद्र ने लैटरल एंट्री (सीधी भर्ती) के जरिये तीन संयुक्त सचिवों, 27 निदेशकों और 13 उपसचिवों को सरकार में शामिल करने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी दी गई। लैटरल एंट्री का आशय निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सरकारी विभागों में सीधी भर्ती से है। एक सवाल के लिखित जवाब में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, '2018-19 के दौरान पहली बार संयुक्त सचिवों के 10 पदों पर लैटरल भर्ती करने का फैसला किया गया था। आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई थी और इनमें से सात वर्तमान में कार्यरत हैं। इसी क्रम में अब संयुक्त सचिव स्तर के तीन पदों को भरने का प्रस्ताव किया जाता है।'
18 Mar 2021 07:02AM,by: Thaneshwar sahu
कोरबा : जिले में भीषण गर्मी एवं लू से होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने तथा सभी क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद शुरू हो गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज इस मुद्दे पर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारियों, जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर श्रीमती कौशल के बैठक में भीषण गर्मी एवं लू से होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी. बी. बोडे को दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून माह के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने से जन-जीवन प्रभावित होता है जिससे जन-साधारण को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने कहा कि लू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए तहसील स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की जाएगी। अत्याधिक प्रभावित स्थलों के लिए मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने सीएमएचओ को सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के ईलाज के लिए आईसोलेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्याधिक गर्मी से पीड़ित बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यकतानुसार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल एवं जीवन रक्षक घोल ओ. आर. एस. की समुचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने लू से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए दवाईयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया भी मौजूद रहीं।
18 Mar 2021 06:20AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


