Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

कृषि संचालनालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए चने की फसल में इल्लीयों का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करते रहें। इसी प्रकार से आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभवना को ध्यान में रखते हुए चने फसल की कटाई का कार्य करें। किसान भाइयों को सलाह दी हैं कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना को देखते हुए धान की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी करें। मक्का की फसल में तना छेदक का प्रकोप बढ़ सकता है। अतः इसकी सतत निगरानी की जरूरत है। वर्षा की संभावना को देखते हुए थ्रिप्स कीट की उपस्थिति की जाँच की जाए। मैदानी भागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की बौछारे पड़ने की संभावना को देखते हुए पकी हुई दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई का कार्य सावधानी पूर्वक करें। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी मौसम आधारित कृषि करने की सलाह

16 Mar 2021 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्कर होली से पहले अवैध शराब खपत करने में लगे हैं। इस पूरे कारोबार में किसका सहयोग है किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से ही अवैध शराब कारोबारी पूरे छत्तीसगढ़ में अपना साम्राज्य फैला रहें है और पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्रवाई करके औपचारिक आबकारी मंत्रालय का हिस्सा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में करीब 32 लाख रुपए के अवैध शराब का जखीरा पकड़ने की बात पुलिस कर रही है। इससे सिध्द होता है कि इससे से बड़ी मात्रा में शराब गांव-गांव तक बिक्री के लिए भेजी गई है। पुलिस तो केवल दिखावे के लिए कार्रवाई की बात कर रही है। इससे पूर्व भी राजधानी रायपुर में करीब 40 लाख रुपए का अवैध शराब जब्त कर चुकी हैं। 

16 Mar 2021 01:20PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं जिसमें जय व्यापार पैनल अपनी बढ़त बनाए हुए है। इसी कड़ी में जय व्यापार पैनल की टीम ने आज बिलासपुर, मुंगेली, चांपा- जांजगीर, कोरबा, रायगढ, सक्ती, खरसिया, अकलतरा, सारंगढ एवं राजधानी रायपुर में प्रचार कर व्यापारी साथियों से भेंट की।

16 Mar 2021 12:25PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार इंजीनियरों को राज्य में ही कार्य उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से होने वाले अनुबंध में इंजीनियरों की नियुक्ति की बाध्यता का प्रावधान किया गया है। इस बाध्यता के तहत डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रूपए प्रतिमाह, डिग्रीधारी इंजीनियर को 25 हजार रूपए प्रतिमाह तथा प्रोजेक्ट मेनेजर को 50 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन देने का प्रावधान किया गया है। इस नियम के तहत अब तक ठेकेदारों द्वारा 34 डिप्लोमा इंजीनियरों, 64 डिग्री इंजीनियरों तथा 2 प्रोजेक्ट मेनेजर को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

16 Mar 2021 11:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं। इन उपायों का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम आपके बिना पूरा नहीं होगा। टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें।

16 Mar 2021 10:45AM,
by: Thaneshwar sahu