Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार इंजीनियरों को राज्य में ही कार्य उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों में ठेकेदारों से होने वाले अनुबंध में इंजीनियरों की नियुक्ति की बाध्यता का प्रावधान किया गया है। इस बाध्यता के तहत डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रूपए प्रतिमाह, डिग्रीधारी इंजीनियर को 25 हजार रूपए प्रतिमाह तथा प्रोजेक्ट मेनेजर को 50 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन देने का प्रावधान किया गया है। इस नियम के तहत अब तक ठेकेदारों द्वारा 34 डिप्लोमा इंजीनियरों, 64 डिग्री इंजीनियरों तथा 2 प्रोजेक्ट मेनेजर को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

16 Mar 2021 08:35AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर आज फैसला लिया जा सकता है। उधर, महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटाइन करने के निर्देश जारी किए हैं। हवाई जहाज से यहां आने वाले लोगों को 48 घंटे पहले कोविड-19 की जांच करवानी जरूरी है, लेकिन बस, ट्रेन और निजी वाहन से आने वाले लोगों के लिए किसी तरह की जांच का कोई इंतजाम नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद जिलों में सख्ती करने और वहां से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन करने को कहा है। महाराष्ट्र से आने वालों की एयरपोर्ट पर जांच

16 Mar 2021 05:00AM,
by: Thaneshwar sahu