रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ डराने वाला हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 645 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई है। वहीं 428 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,09,979 है। राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है। आज कुल 203 नए संक्रमितों की रायपुर में पुष्टि हुई है। आज दर्ज 7 मौत में 1 मौत कोविड तथा 6 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
15 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जल जीवन मिशन संचालक एस. प्रकाश ने विगत दिनों रायपुर स्थित नीर भवन के एच.आर.डी हॉल में एन.जी.ओ. के साथ बैठक की। मिशन संचालक एस. प्रकाश ने आयोजित राउंड टेबल डिस्कशन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में एनजीओ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी और मिशन के जागरुकता अभियान में उनकी सहभागिता अति आवश्यक है। जल जीवन मिशन के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संस्थाओं का सहयोग वांछनीय है। जल जीवन मिशन का कार्य प्रदेश के सभी ग्रामों में किया जाना है, इस कार्य को पूर्ण करने के लिये हमें अत्यधिक संख्या में मानव संसाधन की आवश्यकता होगी, जो कि हर ग्राम में जाकर प्रत्येक परिवार से मिल कर जल जीवन मिशन की महत्ता एवं योजना को समझाये। जल गुणवत्ता और जल संवर्धन का महत्व प्रत्येक ग्रामवासी तक पहुंचे इस स्तर का प्रचार-प्रसार में आपकी मदद की आवश्यकता होगी। आप सभी उपस्थित संस्थाएं अधिक से अधिक संस्थाओं से संपर्क कर मानव संसाधन की व्यवस्था करें, जिससे कि यह कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा सके। बैठक में मुख्य अभियंता, रायपुर द्वारा जल जीवन मिशन योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।
15 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में नाबालिग बच्चियों से लेकर उम्रदराज़ महिलाओं के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की वारदातों के लेकर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के दायरे में आ गई है। श्री साय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के नित-नए शिगूफे छोड़कर सियासी लफ़्फ़ाजी कर रही प्रदेश सरकार को दम तोड़ती क़ानून-व्यवस्था को लेकर ज़रा भी फ़िक्र नहीं है। श्री साय ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सियासी नौटंकियों में मशगूल प्रदेश सरकार आदिवासी बच्चियों और महिलाओं की अस्मत की हिफ़ाज़त तक नहीं कर पा रही है, उससे महिला सशक्तिकरण की उम्मीद रकना बेमानी ही हो गया है।
15 Mar 2021 03:53PM,by: Thaneshwar sahu
वर्ल्ड जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन भिलाई और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। नई पीढ़ी के युवा खेलों में भी अपना करियर तलाश रहे हैं और यहां भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इस आयोजन के माध्यम से हमारे प्रदेश की प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए गहरी प्रेरणा मिलेगी। यह बहुत शुभ संकेत है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भिलाई में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस स्पर्धा के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने टेनिस का रैकेट भी थामा और 5 मिनट इस खेल में हाथ भी आजमाए। वे आज भिलाई में आईटीएफ वर्ल्ड जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ करने पहुँची थीं। टूर्नामेंट का आयोजन इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एवं आल इण्डिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ एवं भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से हो रहा है।
15 Mar 2021 03:53PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज धमतरी वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बिरगुडी के ग्राम पचघरिया (बेलर) में 82 हजार रूपए मूल्य के 7 नग साल लकड़ी की जप्ती की गई। वनमण्डलाधिकारी धमतरी श्रीमती सतोविशा समाजदार के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा वन मंडल के अंतर्गत सघन जांच जारी है। इस तारतम्य में आज वन विभाग के दल ने जांच के दौरान अवैध कटाई कर खेत में रखे गए साल लकड़ी को पकड़ लिया। इसमें आरोपी आसाराम गोंड़ के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जप्त लकड़ी को शासकीय काष्ठागार नगरी में जमा किया गया है। आरोपी द्वारा उक्त लकड़ी को अवैध कटाई कर पास के ही खेत में रखा गया था।
15 Mar 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : शौर्य फाउंडेशन छ. ग. संस्था के द्वारा रविवार को श्री प्रयास एजुकेशनल सोसाइटी संस्था रायपुर के बच्चों को उनके दैनिक दिनचर्या हेतु आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया जिसमें चाँवल, दाल,आटा,नमक, तेल,नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, कोलगेट इत्यादि समान वितरित किया गया। श्री प्रयास संस्था को पुलिस परिवार द्वारा संचालित संस्था है जिसमे करीब लगभग 200 -250 बच्चें को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा ,खेलकूद, पढाई इत्यादि संस्था द्वारा किया जाता है जिसमे आसपास व दूर दराज से बच्चें शिक्षा प्राप्त करने आते हैं जो घर की आर्थिक स्थिति से सम्पन्न नही होते ऐसे बच्चों को यहाँ शिक्षा दी जाती है।
15 Mar 2021 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते बंगाल के झाड़ग्राम में भाजपा की चुनावी रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला। शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पिछले 10 वर्षों के शासन में पूरे बंगाल को तहस-नहस कर दिया। यहां तक कहा कि बंगाल को टीएमसी ने पाताल में पहुंचा दिया है। ममता के खिलाफ गरजते हुए शाह ने कहा कि राज्य में गुंडा राज चल रहा है। तुष्टीकरण, तोलाबाजी व भ्रष्टाचार चरम पर है। बंगाल में हिंदुओं को त्योहार मनाने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने बंगाल के लोगों से ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
15 Mar 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठक में श्री अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डिटेक्टिव के साथ प्रिवेंटिंग पुलिसिंग के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी। महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।शहर के ऐसे इलाके जो सुनसान हो एवं जहां छेड़खानी की घटनाएं अधिक होती हों वहां पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटि लगायें। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो। डीजीपी ने चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये, उन्होने कहा कि कलेक्टर्स से समन्वय कर चिटफण्ड कम्पनियों की सम्पत्ति शीघ्र कुर्क करायें। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, ऐसा पाये जाने परसंबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि पुलिस के अधिकारी ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के लिए गांवों में चौपाल लगायें। शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करके रखे जिससेसूचना तंत्र मजबूत हो सके। अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी और वाहनों की औचक निरीक्षण होना चाहिए।
15 Mar 2021 01:15PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









