Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर भिलाई, दुर्ग को शासन द्वारा अधिग्रहित किए जाने के संबंध में प्रारंभिक चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर भिलाई, दुर्ग का शासन द्वारा अधिग्रहण किए जाने के लिए जरूरी समस्त पहलूओं-पक्षों के विस्तृत विश्लेषण और आंकलन के लिए संबंधित विभागों और विषय-विशेषज्ञों की अलग-अलग उप समिति बनायी जाएगी। यह समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी।

15 Mar 2021 12:11PM,
by: Thaneshwar sahu