कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार तेज हो गया है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झाड़ग्राम और बांकुड़ा में जनसभा करेंगे, जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुरुलिया में जनसभा करेंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आज पूर्व मेदिनीपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी झाड़ग्राम में सभा करेंगे।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर रविवार को पहुंचे। उन्होंने रविवार शाम में खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेता हीरेन चटर्जी के पक्ष में रोड शो किया था। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। शाह ने दावा किया था कि भाजपा 200 सीटों पर जीत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।
15 Mar 2021 08:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया यादव नगर पंचायत मंदिर हसौद में यादव ठेठवार समाज के 24 गाँव परिक्षेत्र के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग और समाज को साथ लेकर विकास कार्यों को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ के विकास में सभी समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की अपनी पहचान स्थापित है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उसे सहेजने में भी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने आने वाले पीढ़ी को खूब पढ़ाये और एक बेहतर इंसान बनाते हुए ऊँचे पद तक पहुचाए।
15 Mar 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने 2020 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट एक महीने में जारी कर दिया है। परीक्षा 14 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में आयोजित की गई थी।उल्लेखनीय है कि 21 सेवाओं के लिए कुल 175 पद के लिए परीक्षा ली थी। मुख्य परीक्षा के लिए 2,763 अभ्यर्थी को चिह्नांकित किया है। वहीं, राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 के लिए विज्ञापित पदों का 15 गुणा अभ्यर्थियों का चिह्नांकन किया जाना था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अंतिम चिह्नांकित अभ्यर्थियों के समान प्राप्तांकों की पुनरावृत्ति होने के कारण कुल 2,763 अभ्यर्थी चिह्नांकित किए। इधर मुख्य परीक्षा के लिए चिह्नांकित अभ्यर्थियों को अब आनलाइन आवेदन करना होगा।
15 Mar 2021 07:05AM,by: Thaneshwar sahu
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले 9 यूनियनों ने सोमवार, 15 मार्च यानी आज से दो दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियंस ने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने दावा किया कि इस हड़ताल में बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और बैंक अधिकारी शामिल होंगे। यह हड़ताल 15 और 16 मार्च को होनी है।
15 Mar 2021 06:28AM,by: Thaneshwar sahu
इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली सहित देशभर के सात स्थानों पर एनआइए की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक टेरर फंडिंग से जुड़ों मामलों में ये छापेमारी दिल्ली, केरल और कर्नाटक से संबंधित 7 जगहों पर की जा रही है।
15 Mar 2021 06:01AM,by: Thaneshwar sahu
देश में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर सबको टेंशन में डाल दिया है। सोमवार को देश में वायरस के 26,291 नए मामले सामने आए है, जो पिछले 85 दिनों में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे।
15 Mar 2021 06:01AM,by: Thaneshwar sahu
कांचीपुरम : मक्कल नीधि मैय्यम प्रमुख व अभिनेता कमल हसन की कार पर रविवार रात को एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। चेन्नई में चुनाव कैंपेन के बाद वे वापस लौट रहे थे तभी यह घटना घटी। दरअसल आरोपी शख्स कमल हसन के कार के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों व पार्टी के कैडर्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। MNM नेता ए जी मौर्य ने बताया, 'घटना में हसन जख्मी नहीं हुए हालांकि उनकी कार की विंडस्क्रीन टूट गई। हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।' तमिलनाडु विधानसभा की 234 विधनासभा सीटों में से 154 पर MNM चुनाव लड़ रही है शेष 80 सीटों पर MNM के दो साझेदार पार्टियां ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काट्ची और इंडिया जननायक काट्ची है।
15 Mar 2021 05:18AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : मराठा आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज सुनवाई करेगी। जस्टिस अशोक भूषण की अगुआई वाली पांच जजों की बेंच ने पिछली सुनवाई में सभी राज्यों से दलीलें पेश करने को कहा था। महाराष्ट्र में 16 फीसद मराठा आरक्षण के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण की तय 50 फीसद की सीमा का उल्लंघन हो रहा है। बांबे हाईकोर्ट मराठा आरक्षण को खारिज कर चुकी है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका भी खारिज हो चुकी है।
15 Mar 2021 05:18AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






