Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 रायपुर :छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी खरीफ सीजन 2021-22 से धान वाले रकबे में धान के बदले अन्य चिन्हित खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। इससे राज्य में धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2020-21 में धान तथा 2021-22 से धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों पर प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 9000 रूपए इनपुट सब्सिडी देने फैसला लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो का समर्थन मूल्य 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गौठानों में तैयार सुपर कम्पोस्ट खाद न्यूनतम मूल्य 6 रूपए प्रति किलो की दर से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

19 May 2021 03:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नारायणपुर : जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस से इस जंग को अब बड़े लोग ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे भी जीत रहे हैं। नारायणपुर जिले के पूर्णांश बघेल जिनकी उम्र 7 साल और अखिल तिवारी जिनकी उम्र 11 वर्ष है। ये दोनों बीते 3 मई को कोरोना पॉजिटिव आये थे। ये दोनों जिला मुख्यालय में बनाये गये कोविड-केयर सेंटर में रखा गया था। जहां इन्होंने कोरोना से जंग जीती और सकुशल अपने घर को लौटे। जिले में अब तक 2654 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में वर्तमान समय में 411 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार जारी है, और बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन भी किया गया है। नन्हे बच्चों ने जीती कोरोना से जंग

19 May 2021 03:02PM,
by: Thaneshwar sahu