मध्य प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीधी में 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। नहर से अभी तक सात लोगों को बचाया गया है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक, अबतक नदी में डूबने से 35 लोगों की मौत की पुष्टी गई है। 35 शवों को बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य लगातार जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी जरुरी निर्देश दे दिए हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान से हादसे के बारे में बात ही। गृह मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
16 Feb 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बिलाईगढ़ में प्रशासन की सतर्कता और संयुक्त प्रयास से नाबालिग बालिका के विवाह को रोकने में कामयाबी मिली। जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस के सहयोग से नाबालिग बालिका के परिजनों को अभी उसका विवाह न करने की समझाईश देने के साथ ही इस आशय का घोषणा पत्र भराया गया है कि बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह हो सकेगा। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
16 Feb 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम छुईहा मालगुजार में रेडी-टू-ईट की आपूर्ति में लापरवाही बरतने का मामला जांच में सही पाए जाने पर नव दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह छुईहा के साथ हुए अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा की गई है। गौरतलब है कि छुईहा के नव दुर्गा स्व-सहायता समूह को आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी-टू-ईट फूड सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया था। समूह ने अनुबंध के अनुसार स्वयं रेडी-टू-ईट फूड तैयार न करके जांजगीर-चापा जिले के ग्राम मालखरौद की सखी सहेली स्व-सहायता समूह से रेडी-टू-फूड मंगाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्रदाय किया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान नव दुर्गा स्व-सहायता समूह को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया था। महिला स्व-सहायता समूह का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण उसके साथ किया गया रेडी-टू-ईट फूड आपूर्ति का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। रेडी-टू-ईट फूड की आपूर्ति में गड़बड़ी: अनुबंध निरस्त
16 Feb 2021 07:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला सामने आया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब यहां शकालो शासकीय कुकुट पालन के लगभग 21 हजार पक्षियों-मुर्गियों को मारने की तैयारी चल रही है। एक किमी रेंज के अंदर के सभी मुर्गियों और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है। सरगुजा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि संक्रमण पाये गए क्षेत्र के 1 किमी को समंवित क्षेत्र एवं 10 किमी के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया जाए। एसओपी के अनुसार, कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मारे गए पक्षियों एवं फार्म के अपशिष्टों का जैव सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रबंधन किया जाएगा। पोल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मचारियों को 10 दिन के लिए क्वारंटाईन किया जाए, तथा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर लक्षण युक्त कर्मचारियों का एसओपी के अनुसार सैम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जाए तथा एंटी वायरल प्रोफाईलेक्सिस दिया जाए। साथ ही लक्षण एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। जिले से बाहर एवं जिले के भीतर कुक्कुट एवं अण्डे का किसी प्रकार का भी परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके साथ ही जिले में संबंधित समस्त विक्रय केन्द्र की निगरानी की भी आवश्यकता है। अत: राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग आपसी समन्वय से सतत निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उस संचालक पशुधन विकास विभाग सरगुजा दैनिक कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन भेजा जाए।
16 Feb 2021 07:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।
16 Feb 2021 05:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के उच्च स्तरीय स्कूल स्थापित हो, इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुख्य सचिव को शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों से परामर्श कर जल्द ही प्रस्ताव मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित
15 Feb 2021 02:52PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




