Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर ; छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से ख्याति प्राप्त सरगुजा जिले के मैनपाट में अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ विभिन्न बोली, भाषा, एवं संस्कृतियों का भी संगम है। मांझी-मंझवार, पहाड़ी कोरवा, आदिवासियों, यादवों तथा तिब्बती भाषा, बोली और संस्कृति का मेल मैनपाट को अनूठा बनाते हैं। मैनपाट छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक पाट क्षेत्र है। यह विंध्य रेंज पर समुद्र तल से करीब 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 407 वर्ग किलोमीटर में फैला पूरा पाट क्षेत्र पहाड़ी, हरियाली, झरने, नदी, खनिज पदार्थ जैसे प्राकृतिक संसाधनो के अनमोल उपहारों से भरा-पूरा है। मैनपाट में तिब्बती कैम्प, बुद्धिष्ट मंदिर तथा अद्वितीय जलवायु प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिमला का अहसास कराते हैं।

09 Feb 2021 08:32AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि याचिकाकर्ता ने इस संबंध में कोई रिसर्च नहीं की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था खराब है। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी बताते हैं कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधिक मामले उत्तर प्रदेश में ज्यादा हैं। तमिलनाडु के रहने वाले वकील सीआर जयासुकिन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में हाथरस मामले का हवाला देते हुए कहा गया कि यूपी में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, लिहाजा राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

08 Feb 2021 04:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान गणेश की तस्वीर भेंट की। साथ ही राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के समक्ष कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘‘कोरोनाकाल में राज्यपाल की भूमिका’’ प्रदान की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित जाति-जनजाति तथा जरूरतमंदों को मिले तथा वे लाभान्वित हों। प्रधानमंत्री मोदी से राज्यपाल सुश्री उइके ने की मुलाकात

08 Feb 2021 03:50PM,
by: Thaneshwar sahu