जगदलपुर : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं एवं 9वीं 7 फरवरी 2021 रविवार को प्रातः 8 बजे से परीक्षा केन्द्र क्रमांक 14931 परीक्षा केन्द्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर गोल बाजार एवं केन्द्र क्रमांक 14768 परीक्षा केन्द्र शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुल 184 परीक्षार्थी एवं परीक्षा केन्द्र शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में कुल 250 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थी को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र पहचान पत्र काला अथवा नीला वॉल पाईंट पेन तथा पारदर्शी बोटल में पानी लावे। परीक्षार्थी कोविड-19 नियमान्तर्गत अनिवार्य रूप से मास्क हेन्ड ग्लब्स लगाकर तथा सेनेटाइजर साथ लावें।
03 Feb 2021 01:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वाहनों में ओव्हर लोडिंग और बकाया कर वसूली की कार्रवाई की जा रही हैं। उड़नदस्ता रायपुर द्वारा इस संदर्भ में बिलासपुर जिले में विशेष अभियान चला कर 10 वाहनों पर ओव्हर लोडिंग और बकाया कर की कार्रवाई करते हुए 4 लाख 21 हजार 732 रूपए की राशि वसूल की गई है। इनमें शमन शुल्क के 68 हजार रूपए और बकाया कर वसूली के 3 लाख 53 हजार 732 रूपए शामिल है।
03 Feb 2021 12:35PM,by: Thaneshwar sahu
मुंबई. अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को गाजियाबाद के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली। वह बीते कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था। बताया जा रहा है कि कोरोना ठीक होने के बाद कमजोरी के कारण उन्हें चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आधे शरीर में पैरालिसिस (लकवा) भी हो गया था। 15 दिन पहले पैरालिसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
03 Feb 2021 11:26AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के संक्रमण के बीच 94 पक्षी मृत पाये गए हैं। राज्य में 8 जनवरी से पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। यहां अब तक 20,017 पक्षियों की बर्ड फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि बीते आठ दिन के आंकड़े देखे जाये तो पक्षियों की मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है।
03 Feb 2021 08:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







