रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन नारी शक्ति का प्रतीक है। आज ही के दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षित माहौल देने के लिए कृत संकल्पित हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के साथ हमें उन्हें सुरक्षित और सहज माहौल देने की भी जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बालिकाओं से कहा है कि खूब पढ़ें ,निडर होकर आगे बढ़ें और अपने सपनें साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
24 Jan 2021 06:13AM,by: Thaneshwar sahu
भारत में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरुक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने इस अवसर पर देश की बेटियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आज का दिन विशेष रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करने और यह सुनिश्चित करने का दिन है कि वह सम्मान और अवसर प्राप्त करें। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम अपनी देश की बेटी और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को सलाम करते हैं। केंद्र सरकार ने कई पहल की हैं, जो बालिकाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित हैं। इसमें शिक्षा तक पहुंच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा शामिल है।'
24 Jan 2021 06:13AM,by: Thaneshwar sahu
बालोद :छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद जिले से आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने पक्षकारों की उपस्थिति में दोनो पक्षों के कथनों को सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की। जिन प्रकरणों की सुनवाई पूरी कर ली गई, उसे नस्तीबद्ध किया गया। आज की सुनवाई में कुल तेरह प्रकरण रखे गए थे, जिनमें आठ प्रकरणों पर सुनवाई कर नस्तीबद्ध किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते आदि मौजूद थे। आयोग की सख्ती पर डॉक्टर और ए.एस.आई. पर होगी केस दर्ज
24 Jan 2021 05:43AM,by: Thaneshwar sahu
मुंबई : वरुण धवन आज दूल्हे राजा बनकर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को दुल्हनिया बनाकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को रोंगटे खड़े कर दिए। वरुण-नताशा की शादी के लिए दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शुक्रवार को ही अलीबाग पहुंच गए हैं। वहीं, वरुण धवन शनिवार दोपहर को अलीबाग पहुंचे। खबर है उनकी कार का शनिवार को उस वक्त एक्सिटेंड हो गया था, जब वो जुहू से अलीबाग जा रहे थे। गनीमत ये रही कि शादी से पहले इस दुर्घटना में वरुण धवन बाल-बाल बच गए।
24 Jan 2021 05:09AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 जनवरी को रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर जाएंगे। श्री बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.10 बजे रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित ग्राम नंदेली (ग्राम पंचायत मुढियाडीह) पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल होंगे। श्री बघेल नंदेली से 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले के ग्राम चेटवा (मुरमुंदा) पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर,
24 Jan 2021 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विधि, संस्कृत, माईक्रोबायलाजी, बायोकेमेस्ट्री, वानिकी, बायोटेक्नोलाजी और भूगर्भशास्त्र विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक पद हेतु चिन्हांकित 93 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 9 और 10 फरवरी 2021 को आयोजित किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों का दस्तावेज का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
24 Jan 2021 04:01AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने महिलाओं, गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों को जमीन जायदाद की रजिस्ट्री कराने में कई रियायतें दी हैं। राज्य शासन के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने जमीन के छोटे भूखण्ड के स्वामियों को पंजीयन कराने में सुविधा देने पांच डिस्मल तक के भूखण्डों तक के भूखण्डों की रजिस्ट्री, क्रय-विक्रय पर लगी रोक को हटाया गया है। बाजार मूल्य की गाईडलाईन दरों में 30 प्रतिशत की कमी की है। आवासीय भवनों की खरीदी पर पंजीयन शुल्क में रियायत दी गई है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं के पक्ष में सम्पत्ति का अंतरण होने की स्थिति में स्टाम्प शुल्क में एक प्रतिशत की रियायत दी जा रही है। इन रियायतों के साथ लोग काफी तादाद में दस्तावेजों की रजिस्ट्री करा रहे हैं। जिससे शासन को भी राजस्व प्राप्त हो रहा है।
24 Jan 2021 04:00AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा 25 जनवरी को सवेरे 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग न्यायमूर्ति टी.पी.शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह करेंगे। समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस.के.पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
24 Jan 2021 03:03AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





