रायपुर:खाद्य विभाग रायपुर के द्वारा न्यू नाइस बेकरी, बोरियाखुर्द और शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर सहित गणेश बॉयो फ्यूल्स, रावांभांठा की आकस्मिक जांच कर 1599 गैस सिलेण्डर एवं 25964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल को जप्त किया गया है। व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के कारोबार में गैस कंपनियों के द्वारा अवैध रूप से बिना सुरक्षा निधि जमा किये एस.व्ही. व्हाउचर बनाने तथा गैस कार्ड दिये बिना कारोबारियों को व्यवसायिक सिलेण्डर दिये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी प्रकार डीजल के स्थान पर आयतित तरल उत्पाद का नाम बदलकर बॉयो डीजल विक्रय करने की भी शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके आधार पर रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर संबंधित फर्मों की जांच कर कार्रवाई की गई।
22 Jan 2021 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गणतन्त्र दिवस पर राजपथ पर निकलने वाली राज्यों की झांकियों का आज नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में प्रेस प्रीव्यू आयोजित किया गया। प्रेस प्रीव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में प्रयुक्त होने वाले लोक वाद्यों पर आधारित झांकी को राष्ट्रीय मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मांदरी नृत्य का प्रदर्शन किया।
22 Jan 2021 03:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार आज रायपुर मंडल के भिलाई डी केबिन से बिलासपुर मण्डल के कोरबा तक 5 मालगाडियों को एक साथ जोड़कर चलाया गया । इस मालगाड़ी की कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर के लगभग है, इस ट्रेन का नाम वासुकी दिया गया है । फ्रेट ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने, क्रू-स्टाफ की बचत एवं उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्रदान करने हेतु लगातार लॉन्ग हाल मालगाडियों का परिचालन किया जा रहा है । नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनांक 29 जून 2020 को तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा गाडी का परिचालन किया गया था ।
22 Jan 2021 02:54PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा को निलंबित कर दिया है। निलंबित सीएमओ उपाध्याय द्वारा टेण्डर प्रक्रिया में गड़बड़ी व लापरवाही करने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में कार्यवाही के बाद मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा है कि इस तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
22 Jan 2021 12:44PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






