रायपुर : मनरेगा के अभिसरण से धान संग्रहण केंद्रों में बनाए गए पक्के चबूतरे इस साल धान को नमी, बारिश और चूहों से बचा रहे हैं। कोरिया जिले के दूरस्थ विकासखण्ड भरतपुर के गाँव कंजिया में भी मनरेगा और 14वें वित्त आयोग की राशि के अभिसरण से संग्रहण केंद्र में पक्के चबूतरे बनाए गए हैं। इन चबूतरों ने सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत और सहकारी समिति के प्रबंधकों के माथे से चिंता की लकीरें खत्म कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर अपना धान बेच चुके किसान भी अब पूरी तरह से निश्चिंत हैं कि स्थानीय सहकारी समिति द्वारा खरीदा गया उनका धान बेमौसम होने वाली बारिश, नमी तथा चूहों व कीड़ों के प्रकोप से सुरक्षित है।
22 Jan 2021 12:08PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा रायपुर जिला द्वारा आज कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के खिलाफ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन आयोजित की गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अगुवाई में आंदोलन हुई।
22 Jan 2021 11:49AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा रायपुर जिला द्वारा आज 22 जनवरी को कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के खिलाफ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन आयोजित की गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कूच करेंगे। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं इसके साथ ही 2 वाटर टैंक को भी इस्तेमाल में लाया गया है।
22 Jan 2021 07:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा रायपुर जिला द्वारा आज 22 जनवरी को कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के खिलाफ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन आयोजित की गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कूच करेंगे। बता दे कि डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है अब उनकी अनुपस्थिति में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन आंदोलन की अगुवाई करेंगे। भाजपा रायपुर जिला का किसानों के पक्ष में जंगी प्रदर्शन
22 Jan 2021 06:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। राजधानी रायपुर में आज होने वाले भाजपा के प्रदर्शन में डी पुरंदेश्वरी शामिल नहीं होंगी। दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक के कारण भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हुआ है। डी पुरंदेश्वरी की अनुपस्थिति में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन आंदोलन की अगुवाई करेंगे।
22 Jan 2021 06:48AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









