उत्तर बस्तर कांकेर: शुक्रवार 22 जनवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कांकेर के द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों का मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई हैै। जिसके तहत कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालय भवन के लिए अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी राजस्व यू.एस बंदे, धरना प्रदर्शन स्थल एवं मेन गेट, बेरियर कलेक्ट्रेट रोड़ के लिए तहसीलदार मनोज मरकाम, न्यू कम्यूनिटी, एसपी कलेक्ट्रेट रोड़ बेरियर गेट के लिए नायब तहसीलदार गेंदलाल साहू और कलेक्ट्रेट कार्यालय का पिछला मार्ग बेरियर के लिए नायब तहसीलदार परमानंद बंजारे की ड्यूटी लगाई गई हैै। उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी यू.एस बंदे कानून व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार पर होंगे। कानून व्यवस्था बनाये रखने लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी
21 Jan 2021 02:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य सरकार ग्रामीणों, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए क्रेडा विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम पानी उपलब्ध करा रही है। सौर ऊर्जा से जल की उपलब्धता ग्रामीणों के पेयजल एवं अन्य निस्तारी सहित बहुउपयोगी साबित हो रही है। इस योजना की वजह से अब आश्रित महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पडता है। अब उन्हंे पास में ही सुगमता के साथ पानी उपलब्ध हो जाता है।
21 Jan 2021 02:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर हमेशा भाजपा किसानों के साथ है। किसानों के नाम पर छलावा करना हमेशा कांग्रेस का धर्म रहा है। किसानों के हितों में पूरे प्रदेश में आयोजित प्रदर्शन में सबका व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसानों को जब तक उनका हक नही मिल जाता है। हमारा किसानों को लेकर धान सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की कांग्रेस को जरा भी चिंता होती तो धान की खरीदी की तैयारी पूर्व में कर ली जाती लेकिन किसानों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है तब कांग्रेस केवल बहाने व बयानों की सहारा ले रही है। जिसे प्रदेश की जनता भलिभांति समझने लगी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक-एक दाना धान खरीदने का वादा केवल कल्पनिक बातें ही रह गई है। किसानों के अहितकारी प्रदेश की सरकार के कारण किसानों का आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है? पूरे प्रदेश में नकली बीज के साथ नकली खाद को लेकर गिरोह काम कर रहा है। जिससे किसानों के पास उत्पादन पर भी असर पड़ा है और कर्ज के चलते करीब 233 किसानों एक साल में आत्महत्या की है लेकिन इन सबके बाद भी किसानों के हितकारी होने का केवल कांग्रेस स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है। किसान संगठन भी भाजपा के धरना में साथ है। किसानों के हित में हमारा धान सत्याग्रह जारी रहेगा: कौशिक
21 Jan 2021 02:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन पर प्रदेश में मदिरा के अवैध बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर रायपुर डॉ एस. भारतीदासन तथा उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में 20 जनवरी को आबकारी विभाग रायपुर द्वारा ग्राम भूमिया थाना तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही डिजायर कार सीजी 12 एएन 9211 में आरोपी अभिवास सिंग ठाकुर निवासी सिमरन सिटी संतोषी नगर रायपुर को 50 पेटी गोवा व्हिस्की मादिरा फॉर सेल इन मध्यप्रदेश कुल 450 लीटर मादिरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
21 Jan 2021 01:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना का संक्रमण कम हुआ है लेकिन मृत्यु की संख्या कम नही हो रही है। 8 जनवरी से 14 जनवरी के सप्ताह में 79 मृत्यु हुई जिसमें 71 प्रतिशत पुरूष और 23 प्रतिशत महिलाओं की हुईं।राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 68 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई जबकि 32 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 वर्ष से अधिक उम्र में केस फेटलिटी दर 5.02 और 45-59 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में 2.38 सी एफ आर दर्ज किया गया।
21 Jan 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र के पुणे में वीरवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) के मंजरी प्लांट में भीषण आग लग गई। आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल के मुताबिक, इमारत से काफी लोगों को निकाला गया लेकिन जब आग पर काबू पाया गया तो पांच शव मिले। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने की जानकाकी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के गेट नंबर एक पर लगी आग धीरे-धीरे आग बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल तक आग पहुंच गई। आग से हुए नुकसान के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। आग की वजह से चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को बनाया है। इस बीच, एसआइआइ के मंजरी प्लांट में आग लगने की घटना पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग लगने से कोई हानि नहीं आई है।
21 Jan 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी :पिछले लगभग एक साल से कोविड-19 नामक अज्ञात शत्रु से भारत सहित पूरा विश्व जद्दोजहद कर रहा है। इसके संक्रमण की चपेट में आए अनेक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। गर्व की बात यह है कि भारत उन देशों में शुमार है, जिसने लम्बे परीक्षण के उपरांत कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कोविशील्ड नामक टीके की सफलतापूर्वक खोज अल्प अवधि में ही पूरी कर ली। देश, प्रदेश सहित जिले में भी इसके प्रारम्भिक चरण का टीका 16 जनवरी से लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया कि जिले में कोविशील्ड के 3400 नग वॉयल की पहली खेप शुक्रवार को पहुंच गई तथा शनिवार से इसकी शुरूआत खुद को टीका लगवाकर की। उन्होंने बताया कि शनिवार के बाद सोमवार से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों (प्रथम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स) को इसका टीका लगाया जा रहा है। इसका दूसरे चरण का टीका एक माह बाद उसी दिवस को लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताया कि यह देखने में आ रहा है कि इसे लेकर अनेक भ्रांतियां फैली हुई हैं, जो निर्मूल व निराधार हैं। डॉ. तुर्रे ने स्वयं का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह टिटनेस के टीके के समान ही है, अब तक टीकाकरण करा चुके किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी किसी तरह की समस्या अथवा टीका का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे कोविशील्ड सामान्य वैक्सीन ही है, जबकि इसे लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है जिसमें उपयुक्त पाए जाने पर ही उसे वैक्सीन लगाई जाती है।
21 Jan 2021 12:21PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







