देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इससे देश में कोरोना की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 163 लोगों की मौत हुई है।
22 Jan 2021 05:27AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर ;भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से सूरजपुर जिले को जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किये गये कार्यो के लिए देष के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला हैं। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आकाष छिकारा के मार्गदर्षन में यह सामूहिक प्रयास से उपलब्धि प्राप्त हुई हैं। केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले को वर्ष 2019 का नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें सूरजपुर जिले को ईस्ट अण्डर वाटर कन्जर्वेशन कैटेगरी पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। विगत 27 अक्टूबर 2020 को भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई थी। द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रषस्ति पत्र आज जिला प्रषासन को प्राप्त हुआ हैं।
22 Jan 2021 04:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं (नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत) के आम निर्वाचन और उप निर्वाचन-2021 कराए जाने के लिए एक जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कार्यक्रम (समय अनुसूची) निर्धारित कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 25 जनवरी से प्रारंभ होगा। निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य एक मार्च को तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को होगा।
21 Jan 2021 03:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 22 जनवरी को बलौदाबाजार जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे कसडोल में जल आवर्धन योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं सतनाम भवन का लोकार्पण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे रायपुर से कसडोल के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 3 बजे बलौदाबाजार जिले के कसडोल पहुचेंगे। यहा वे शासकीय गुरू घासीदास हाई स्कूल प्रांगण में जल आवर्धन योजना के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और सतनाम भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 5.30 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
21 Jan 2021 03:38PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







