रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर विभाग गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर हक भीउपस्थित थे ।
21 Jan 2021 08:05AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोरोना वायरस का टीका लगवाएंगे। पीएम मोदी के अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी वैक्सीन लेंगे। जानकारी के मुताबिक इसका उद्देश्य आम लोगों में कोरोना के टीके के प्रति भरोसा कायम करना है। बता दें कि दूसरे चरण के तहत 50 साल से अधिक उम्र वालों एवं अन्य बीमारियों से ग्रस्त 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण की योजना है।
21 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन का एक और मौका दिया है। इसके मुताबिक विभाग ने जीडीएस की पोस्ट पर आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। गुजरात पोस्टल सर्किल और कर्नाटक पोस्टल सर्किल के निकाली गई 4269 वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 23 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों को अब 3 और दिन का मौका दिया है। इसके पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 20 जनवरी थी। अब ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये खबर महत्वपूर्ण हो सकती है।
21 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने प्रशासकीय कार्य की सुविधा के लिए और पत्थलगांव तहसीलदार महेश शर्मा का स्थानांतरण बिलासपुर जिला होने के कारण पत्थलगांव, दुलदुला और कांसाबेल में नये प्रभारी तहसीलदारों की पदस्थापना की गई है। इनमें प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार को कांसाबेल से प्रभारी तहसीलदार दुलदुला बनाया गया है। इसी प्रकार दुलदुला प्रभारी तहसीलदार विकास जिन्दल को तहसील कार्यालय पत्थलगांव का तहसीलदार एवं कांसाबेल के लिए उमा राज को तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
21 Jan 2021 06:47AM,by: Thaneshwar sahu
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार अब तक के एतिहासिक उंचाई 50,000 पर पहुंच गया। सुबह 09:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 275.61 अंक उछलकर 50,067.73 के स्तर पर और निफ्टी 85.00 अंक मजबूत होकर 14,729.70 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 शेयर हरे निशान और 6 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 393.83 अंक की बढ़त के साथ 49,792.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty 123.50 अंक की तेजी के साथ 14,644.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। यह पहली बार है जब सेंसेक्स ने 50,000 का आंकड़ा पार किया है।
21 Jan 2021 06:21AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित विशेषज्ञ समिति की आज बैठक होगी। इसमें किसान प्रतिनिधियों के साथ समिति के सदस्य चर्चा करेंगे। समिति में चार सदस्य थे, लेकिन किसान नेता भूपिंदर सिंह मान के इस्तीफे के बाद अब इसमें तीन सदस्य रह गए हैं। अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी के अलावा इसमें प्रमोद कुमार जोशी और शेतकारी संगठन के नेता अनिल घनवट शामिल हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी की मंगलवार को पहली बैठक हुई थी।
21 Jan 2021 06:20AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पूरक पोषाहार की गुणवत्ता का अब पूरा ध्यान रखा जायेगा। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। पूरक पोषाहार संबंधित निर्देशों में कहा गया है कि अब लाभार्थी को दिये जाने वाले पूरक पोषाहार खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत दिये गये मानदंडों को पूरा करते हों जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देना सुनिश्चित किया जाना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देने की कवायद
21 Jan 2021 05:44AM,by: Thaneshwar sahu
न्यूयॉर्क में बुधवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के तीन नेशनल गार्ड बुधवार को मारे गए थे जब उनका हेलीकॉप्टर पश्चिमी न्यूयॉर्क शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूयॉर्क स्टेट डिवीजन ऑफ मिलिट्री और नेवल अफेयर्स के सार्वजनिक मामलों के निदेशक एरिक दुर ने कहा कि UH-60 चिकित्सा निकासी हेलीकॉप्टर लगभग 6:30 बजे रोचेस्टर के दक्षिण में एक ग्रामीण शहर, मेंडॉन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूयॉर्क में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन सैनिकों की मौत
21 Jan 2021 05:13AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







