Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 रायगढ़ : कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम आमानारा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि साजापाली से आमानारा के बीच 4 किलो मीटर सड़क के सुधार को अगले एक सप्ताह में स्वीकृति मिल जाएगी। जिससे मिट्टी मुरुम की सड़क अभी तैयार की जाएगी। साथ ही इस सड़क के पक्के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। उच्च अधिकारियों से समन्वय कर जल्द स्वीकृत कराते हुये निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा। मालूम हो कि यहां के ग्रामीणों ने पिछले दिनों कलेक्टर भीम सिंह से मुलाकात कर बताया था कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आवागमन में दिक्कत होती है। जिसे दूर करने सड़क निर्माण की मांग रखी थी। कलेक्टर सिंह ने आमानारा पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना तथा उसके त्वरित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी इस दौरान साथ में मौजूद रहीं।

21 Jan 2021 08:48AM,
by: Thaneshwar sahu