रायपुर : भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कौन सी नैतिकता से किसानों के लिये आंदोनल कर रही है। राज्य के मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रही भाजपा किसानों के नाम पर अपनी डूब चुकी नैय्या को बचाने में लगी है। भाजपा दावा कर रही है कि प्रदेश में धान खरीदी सही ढंग से नहीं हो रही जबकि राज्य में अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक लगभग 17 लाख किसानों का धान सरकार खरीदी कर चुकी है। जब धान खरीदी का लक्ष्य 80 फीसदी पूरा हो गया तब भाजपा को किसानों की सुध आ रही है।
12 Jan 2021 05:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गोंदवारा में लवकुश परिसर के समीप, अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे, गोंदवारा रेल्वे क्रासिंग के समीप विभिन्न 3 स्थानों में लगभग ढाई एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 के जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर, जोन नगर निवेष उपअभियंता अक्षय भारद्वाज, शरद देशमुख की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने कार्यवाही की।
12 Jan 2021 03:15PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के मुख्य समारोह में राजधान रायपुर के पुलिस लाइन में राज्यपाल अनुसुइया उइके ध्वजारोहण करेंगी। राज्यपाल अपने सन्देश का वाचन करेंगी। वहीं जिला मुख्यालयों में मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधी ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन करेंगे।
12 Jan 2021 01:06PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीडीएस चावल के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब धान ख़रीदी में बारदाने की उपलब्धता बढ़ाने के लिए फ़रवरी माह के पी॰डी॰एस॰ चावल को जनवरी माह में ही वितरण की अनुमति जारी की गई है। देखे आदेश की कॉपी...
12 Jan 2021 12:18PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









